मध्यप्रदेश

Ladli Behna Yojana In MP 2023: बड़ा ऐलान! 10 अगस्त को सभी के अकाउंट में आएंगे ₹2000

Ladli Behna Yojana In MP 2023
x

Ladli Behna Yojana In MP 2023

Ladli Behna Yojana In Madhya Pradesh 2023: मुख्यमंत्री चौहान प्रदेश की अपनी लाडली बहनों के लिए लाडली बहन योजना संचालित कर रखी है।

Ladli Behna Yojana In MP 2023 | Ladli Behna Yojana In Madhya Pradesh 2023: मुख्यमंत्री चौहान प्रदेश की अपनी लाडली बहनों के लिए लाडली बहन योजना संचालित कर रखी है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को सरकार 1000 रुपए दे रही है। प्रदेश की महिलाओं को अब तक दो किस्त में 2000 रुपए मिल चुके हैं। 10 अगस्त को तीसरी किस्त डाली जाएगी। लेकिन मुख्यमंत्री का कहना है कि अब तक जिन लाडली बहनों को पिछले किस्त नहीं मिला है अब उन्हें 10 अगस्त को डायरेक्ट 2000 रुपए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री 10 अगस्त को रीवा जिले में हो रहे कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक के माध्यम से बहनों के खाते में डीबीटी अकाउंट मे तीसरी किस्त जमा करेंगे।

15 हजार करोड़ खर्च कर रही सरकार MP Ladli Behna Yojana | Madhya Pradesh Ladli Behna Yojana

लाडली बहन योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार हर वर्ष 15 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी। बताया गया है कि इस योजना के माध्यम से हर वर्ष एक करोड़ 40 लाख महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। प्रथम चरण आवेदन के बाद भी कई महिलाएं योजना का लाभ पाने से वंचित रह गई थी ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजीकरण के लिए दूसरे चरण की शुरुआत की है। 20 अगस्त तक दूसरे चरण के आवेदन लिए जाएंगे।

आएगी दूसरी किस्त

लाडली बहन योजना के तहत हर महीने की 10 तारीख को हितग्राही महिलाओं के खाते में 1000 रुपए डाले जाते हैं। लाडली बहन योजना की तीसरी किस्त 10 अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री द्वारा जारी की जाएगी। इस बार यह राशि मध्य प्रदेश के रीवा जिले मे आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से भेजी जाएगी। कहा गया है कि जिन महिलाओं के खाते में पहले 1000 नहीं पहुंचे हैं उन्हें इस बार 2000 रुपए दिए जाएंगे।

आगे हर महीने 3000 तक मिलेंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि लाडली बहनों को हर महीने दिए जाने वाला 1000 रुपया धीरे धीरे कर बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि से हर महीने 3000 तक किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि महिलाओं की प्रतिमा आमदनी 10000 रुपए तक करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जा रहा है।

Next Story