मध्यप्रदेश

MP Ladli Behna Yojana Latest Update 2023: लाडली बहना योजना को लेकर बाद ऐलान, सरकार बनते ही 1000 की जगह 1500 रुपए देने का वादा, फटाफट जाने

Ladli Behna Yojana In Hindi 2023
x

Ladli Behna Yojana In Hindi 2023

Ladli Behna Yojana In Hindi 2023 18 साल से लेकर 60 साल तक की महिलाओं को 1500 रुपए हर महीने दिया जाएगा।

MP Ladli Behna Yojana Latest Update 2023: लाडली बहन योजना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई एक बड़ी घोषणा है। इसमें महिलाओं को हर महीने जेब खर्च के लिए मध्य प्रदेश सरकार 1000 रुपए देने का वादा किया है। इसी बीच कांग्रेस के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 1500 रुपए देने का वादा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो 18 साल से लेकर 60 साल तक की महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

क्या है लाडली बहन योजना Ladli Behna Yojana Kya Hai

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना संचालित की है। इसके लिए सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। 5 मार्च से महिलाओं से आवेदन दिया जाएगा और उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा। अभी यह योजना शुरू भी नहीं हुई कि विपक्षी पार्टी इस योजना का रेट बढ़ाने में लग गए हैं।

कमलनाथ ने की बड़ी घोषणा Ladli Behna Yojana

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने विधानसभा सत्र के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो वह प्रदेश की बहनों को 18 से 60 वर्ष के बीच है उन्हें 1500 रुपए हर महीने देंगे।

जनता को लुभाने का दाम

चाहे कांग्रेस सरकार हो या फिर भाजपा सभी को जनता की याद चुनाव के समय आती है। वर्ष 2023 चुनावी वर्ष होने की वजह से सत्ताधारी भाजपा और विपक्ष में बैठी कांग्रेस जनता को साधने लुभावनी बातें कर रही है। अभी तक इस तरह की योजनाएं किसी भी पार्टी के पास नहीं थी। चुनाव का समय नजदीक आते ही सभी पार्टियां जनता को अपनी ओर करने चुनावी वादे का ढोल बजाना शुरू कर चुकी है।

Next Story