मध्यप्रदेश

Ladli Behna Yojana Big Announcement | बड़ा ऐलान! अब एमपी में अविवाहित बहनों को हर महीने मिलेंगे 1000 रूपए

Ladli Behna Yojana Big Announcement | बड़ा ऐलान! अब एमपी में अविवाहित बहनों को हर महीने मिलेंगे 1000 रूपए
x
Ladli Behna Yojana Big Announcement: प्रदेश सरकार लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को 1000 महीना दे रही है।

Ladli Behna Yojana Big Announcement: प्रदेश सरकार लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को 1000 महीना दे रही है। इस योजना की शुरुआत जून के महीने से हुई। जून के महीने में महिलाओं के खाते में 1-1 हजार रुपए भेजे गए। अब सरकार का प्रयास है कि यह 1000 का लाभ अविवाहित बहनों को भी दिया जाए। इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारी चल रही है सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो आने वाले दिनों में अविवाहित बहनों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।

इन्हें नहीं मिल रहा लाभ

जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा इकट्ठे किए गए आंकड़े से बताया गया है कि प्रदेश में करीबन 18 लाख बहने हैं। इनमें केवल विवाहित बहनों को ही योजना का लाभ दिया जा रहा है। मतलब उन्हें ही लाडली बहन योजना का लाभ दिया जा रहा है जो विवाहित हैं। वही बिना विवाह के करीबन 8 लाख बहने इस योजना के लाभ से वंचित हैं। ऐसे में सरकार इनको भी लाभ देने के लिए योजना बना रही है।

ज्ञात हो कि 23 से 60 वर्ष की विवाहित बहनों को 1000 रुपए हर महीने दिए जा रहे हैं। वही सरकार के कई मंत्रियों ने सरकार से कहा है कि 18 वर्ष की बहनों को योजना से जोड़ा जाए। कई मंत्रियों का कहना है कि 21 वर्ष आयु वर्ग वाली बहनों को इसका लाभ दिया जाना चाहिए।

राशि के इंतजार लाडली बहन

जुलाई के महीने में मिलने वाली लाडली बहन योजना की दूसरी किस्त के इंतजार में प्रदेश की महिलाएं हैं। ज्ञात हो कि महीने की 10 तारीख को लाडली बहन योजना का पैसा खाते में भेजा जान निष्चित किया गया है।

Next Story