मध्यप्रदेश

Mission 2023 : किसानों की कर्ज माफी एवं पुरानी पेंशन को लेकर बड़ी घोषणा, जानें कब से मिलेगा लाभ

Mission 2023 : किसानों की कर्ज माफी एवं पुरानी पेंशन को लेकर बड़ी घोषणा, जानें कब से मिलेगा लाभ
x
Mission 2023 : किसानों की कर्ज माफी एवं पुरानी पेंशन बहाली पर कांग्रेस करेगी सत्ता वापसी.

Former CM Kamal Nath Announcement : मध्यप्रदेश में अब चुनाव के लिए तकरीबन 11 महीने ही रह गए हैं और ऐसे में एक बार फिर प्रदेश की सत्ता में काबिज होने के लिए कांग्रेस पार्टी (Congress Party) दो प्रमुख मुद्दों को जनता के सामने रख कर प्रदेश के लोगों को अपने पक्ष में करने के लिए ऐलान कर रही है। एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former MP CM Kamalnath) ने कहा है कि कागजों से नहीं बल्कि किसानों के आनाज से पेट भरता है। ऐसे में वे सबसे पहले किसानों के लिए काम करेगें।

11 महीने बाद मिलेगा लाभ

एमपी के छतरपुर जिले (Chhatarpur District) के मलेहरा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (CM Kamalnath) ने एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए पूरे आत्मविश्वास से कहा कि अब महज 11 महीने ही रह गए, जब प्रदेश की बागडोर कांग्रेस के हाथ में होगी और सबसे पहले किसानों की कर्ज माफी वे करेगें और फिर कर्मचारियों के वादे को पूरा करते हुए पुरानी पेंशन बहाली का निर्णय लेंगे।

दो प्रमुख होंगे ये मुद्दे

कमलनाथ ने कहा की कांग्रेस जनहित के इन दो मुद्दों को प्रमुखता से ले रही है और न सिर्फ चुनाव में जनता से वे यह वादा करेंगे बल्कि सत्ता वापसी होने पर सबसे पहले किसान और कर्मचारियों के लिए निर्णय लिया जाएगा। ज्ञात हो कि कांग्रेस पार्टी पूर्व के चुनाव में किसान कर्ज माफी का ऐलान करके सत्ता में काबिज हुई थी। तो वहीं किसानों की कर्जमाफी की शुरूआत भी किया था। इसी बीच सरकार ने अपना बहुमत खो दिया और महज 15 महीने में ही कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। वहीं एक बार फिर कांग्रेस विधानसभा चुनाव में उक्त मुद्दों पर फोकस कर रही है।

Next Story