जबलपुर

शहडोल की कोरोना संदिग्ध 65 साल की महिला की जबलपुर में इलाज के दौरान मौत, हड़कंप

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:18 AM GMT
शहडोल की कोरोना संदिग्ध 65 साल की महिला की जबलपुर में इलाज के दौरान मौत, हड़कंप
x
जबलपुर। जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती शहडोल की एक 65 साल की महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर महिला

जबलपुर। जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती शहडोल की एक 65 साल की महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर महिला का इलाज कोरोना का संदिग्ध मान कर रहे थे। महिला के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। फिलहाल, जांच रिपोर्ट नहीं आई है।

महिला का पति करीब 10 दिन पहले ही सउदी अरब से लौटकर शहडोल आया है। 5 दिन पहले महिला की हालत खराब हुई तो परिजने उसे शहडोल के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर जबलपुर के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कोरोनावायरस के जैसे लक्षण और महिला के परिवार की ट्रेवल हिस्ट्री को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया। शुक्रवार शाम को महिला के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए। रविवार सुबह महिला की मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि महिला के सैंपल रिपोर्ट आने के बाद वजह का पता चल सकेगा। जिला प्रशासन ने महिला के पूरे परिवार के सैंपल लिए जाने के निर्देश दिए हैं।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story