मध्यप्रदेश

जबलपुर नगर निगम आयुक्त की सख्त कार्रवाई, स्वच्छता व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाली कंपनी पर ठोका 9 लाख का जुर्माना

mp jabalpur news
x
जबलपुर- नगर निगम आयुक्त द्वारा शहर की साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाली एस्सेल कंपनी पर 9 लाख का जुर्माना लगाया है।

जबलपुर- नगर निगम आयुक्त द्वारा शहर की साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाली एस्सेल कंपनी पर 9 लाख का जुर्माना लगाया है। इस दौरान आयुक्त द्वारा कंपनी के अधिकारियों को शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिम्मेदारी से कार्य करने का निर्देश दिया है।

बताया गया है कि नगर निगम आयुक्त ने शहर की साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था में लगे एस्सेल कंपनी के सभी वाहनों के साथ ही नगर निगम के 3 सौ वाहनों का भौतिक सत्यापन किया। इस अवसर पर डोर टू डोर कचरा वाहनों के अलावा निगम प्रशासन के अन्य वाहनों जैसे डंपर, 407, ट्रेक्टर-ट्राली आदि वाहनों की जांच की।

जांच के दौरान ननि आयुक्त ने देखा कि स्वच्छ सर्वेछण अभियान 2023 के लिए जारी मापदण्डों के अनुरूप वाहनों में रख-रखाव व्यवस्था ठीक नहीं है। जिसके बाद ननि आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए 9 लाख का जुर्माना एस्सेल कंपनी पर लगा दिया।

पूर्व में भी दिया था निर्देश

बताया गया है कि तकरीबन 15 दिन पूर्व ननि आयुक्त द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया था। इस दौरान उन्होने वाहनों की व्यवस्था सही न पाए जाने पर कंपनी के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया था कि व्यवस्था बेहतर बनाए। आज फिर से निरीक्षण के दौरान पाया गाय कि पूर्व में प्रतिनिधियों को जो निर्देश दिया गया था, उन निर्देशों का पालन कंपनी द्वारा नहीं किया गया।

फलस्वरूप कंपनी के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई। वाहनों के भौतिक सत्यापन के दौरान अपर आयुक्त महेश कुमार कोरी, स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, सहायक आयुक्त संभव अयाची, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, कर्मशाला प्रभारी देवेन्द्र चौहान उपस्थित रहे।

वर्जन

शहर की साफ-सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने के कारण एस्सेल कंपनी को जुर्माना लगाया गया है। पूर्व में निरीक्षण के दौरान व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया गया था। लेकिन कंपनी के जिम्मेदारों द्वारा व्यवस्था नही सुधारी गई।

आशीष वशिष्ठ, निगमायुक्त जबलपुर

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story