मध्यप्रदेश

Lockdown in Jabalpur : 17 मई तक जबलपुर हुआ लॉक, कोरोना की चेन तोड़ने निर्देश जारी

Lockdown in Jabalpur : 17 मई तक जबलपुर हुआ लॉक, कोरोना की चेन तोड़ने निर्देश जारी
x
जबलपुर (Jabalpur Lockdown News) : कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रशासन द्वारा 17 मई तक लाॅकडाउन जारी कर दिया है। यह निर्णय प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये लिया है। जिले के कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने आदेश जारी करते हुए 17 मई तक जिले में लॉकडाउन लगाने के आदेश जारी किए गए है।

बेवजह घर से निकले तो कार्रवाई

जारी आदेश में कहा गया है कि अगर कोई बिना वजह घर से निकलता है तो उस पर कार्रवाई की जायेगी। कोरोना के चेन को तोडने के लिए ऐसा करना आवश्यक हो गया है। जिले में हर दिन सात सैकडा कोरोना रोगी सामने आ रहे हैं। कोरोना की इस रफ्तार को देखते हुए प्र्रशासन कडे निर्णय ले रहा है।

6 सदस्यीय टीम का गठन

जिला आपदा प्रबंधन की बैठक में 6 सदस्यीय टीम का गठन किया गया। जानकारी के अनुसार इस सदस्यीय टीम में 6 वरिष्ठ विधायकों तथा पूर्व मंत्री अजय विश्नोई को शामिल किया गया है। हर सदस्य की अगुआई में 6 सदस्यों को शमिल किया जायेगा। जो क्षेत्र में जाकर कोरोना से बचने के उपायों के बारे लोगों केा जानकारी देंगे। ऐसा ही टीम का गठन गांवो में भी किया जायेगा।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story