
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- Jabalpur IMA Meeting...
Jabalpur IMA Meeting 2022: आपस में भिड़े डॉक्टर, इंदौर-भोपाल और ग्वालियर के चिकित्सकों में जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो
Jabalpur IMA Meeting 2022: एमपी के जबलपुर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMF) की मीटिंग में जमकर हंगामा हुआ है. स्वागत भाषण में जबलपुर आईएमए के अध्यक्ष ने इंदौर, भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर आईएमए के सदस्यों पर कुछ टिप्पड़ी कर दी. जिसे लेकर ग्वालियर आईएमए के सदस्यों ने विरोध जताया और मंच पर ही आईएमए के सदस्य आपस में भिड़ गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.
दरअसल, रविवार को जबलपुर में एमपी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (MP IMA) की एनुअल मीटिंग आयोजित की गई थी. इस मीटिंग में इंदौर, भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर संभाग के भी संगठन सदस्य आए हुए थे.
आईएमए की मीटिंग के शुरुआत के दौरान स्वागत भाषण में जबलपुर आईएमए अध्यक्ष डॉ. अमरेंद्र पांडेय ने भोपाल, उज्जैन, इंदौर और ग्वालियर आईएमए के सदस्यों के बारे में कुछ अनर्गल बातें कह दी, जो ग्वालियर आईएमए के सदस्यों को पसंद नहीं आई और उन्होंने विरोध जताना शुरू कर दिया.
इसके बाद डॉ. पांडेय ने ग्वालियर आईएमए के सदयों को बाहर निकालने और अपशब्द कहने पर ग्वालियर आईएमए के सदस्यों ने अध्यक्ष डॉ. अमरेंद्र पांडेय को पहले मंच से धक्का दिया गया, फिर उनकी जमकर धुनाई कर दी गई.
डॉक्टरों के बीच जमकर हुई हाथापाई
ग्वालियर आईएमए के सदस्यों ने अध्यक्ष डॉ अमरेंद्र पांडे को मंच से धक्का देकर उतार दिया और उनकी जमकर पिटाई की गई. विवाद को बढ़ता देख आईएमए जबलपुर के पदाधिकारियों ने पुलिस को बुला लिया, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल भाटिया के विरोध करने पर पुलिस को सदन के बाहर रहना पड़ा.
बताया जाता है कि काफी देर चले हंगामे के बाद में जबलपुर आईएमए के अध्यक्ष डॉ अमरेंद्र पांडे ने अपने व्यवहार पर खेद व्यक्त किया गया और क्षमा मांगी. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




