मध्यप्रदेश

जबलपुर: पूर्व MLA के बेटे की दबंगई से तंग डॉक्टर ने दिया इस्तीफ़ा

Jabalpur MP News
x
Jabalpur MP News: सिहोरा शासकीय अस्पताल में बीते दिवस चिकित्सक और पूर्व विधायक के बीच उपजे बहसबाजी के बाद चिकित्सक ने अपना इस्तीफा दे दिया।

जबलपुर- सिहोरा शासकीय अस्पताल में बीते दिवस चिकित्सक और पूर्व विधायक के बीच उपजे बहसबाजी के बाद चिकित्सक ने अपना इस्तीफा दे दिया। आरोपी है कि पूर्व विधायक के बेटे ने इस दौरान चिकित्सक को धमकी भी दी। सूत्रां से मिली जानकारी के मुताबिक मामले की शिकायत अभी थाने में नहीं की गई है। इस घटना के बाद अस्पताल के अधिकारी और कर्मचारियांं में आक्रोश व्याप्त है।

बताया गया है कि पूर्व भाजपा विधायक दिलीप दुबे के बेटे राजा दुबे अपने चालक को लेकर सिविल अस्पताल सिहोरा गए थे। राजा दुबे के चालक का पैर फ्रैक्चर हो जाने के कारण वह उसे दिखाने अस्पताल गए थे। जहां चालक को प्लास्टर बांधने को लेकर राजा दुबे ने हंगामा खड़ा कर दिया। बताते है कि इसी हंगामे के बीच अस्थिरोग विशेषज्ञ डा. चिन्मय प्रधान अस्पताल की ऊपरी मंजिल से नीचे आ रहे थे। चिकित्सक को देखते ही पूर्व विधायक के बेटे राजा दुबे उनसे बहस करने लगे। चिकित्सक ने छुट्टी होने की बात कही, लेकिन राजा दुबे ने बहानेबाजी कहते हुए विवाद करने लगे। इस दौरान चिकित्सक और राजा दुबे के बीच जमकर बहस हुई।

प्रभारी ने शांत कराया मामला

विवाद की सूचना मिलते ही चिकित्सालय के प्रभारी डा.सुनील मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद किसी तरह से उन्होने मामले को शांत कराया। बताते हैं कि घटना से आका्रेशित चिकित्सक चिन्मय प्रधान ने अस्पताल प्रभारी को इस्तीफा सौंप दिया। डाक्टर प्रधान ने अपने सौंपे इस्तीफा में कहा कि वह ऐसी स्थिति में काम नही कर सकते, इसलिए वह इस्तीफा दे रहे हैं।

आक्रोशित स्टॉफ

घटना के बाद से अस्पताल प्रबंधन का स्टाफ काफी आक्रोशित है। पूरा अस्पताल प्रबंधन चिकित्सक के पक्ष में है। अब अस्पताल प्रबधन चिकित्सक के पक्ष में आंगे क्या करेगा इसका पता तो आने वाले समय में ही चल पाएगा। गौरतलब है कि चिकित्सक और पूर्व विधायक के बेटे राजा के साथ हुई बहस की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story