मध्यप्रदेश

MP Monsoon 2023: एमपी के दरवाजे तक पहुंचा मानसून, अगले चार दिन इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

MP Monsoon 2023
x
MP Monsoon 2023, मध्य प्रदेश मानसून: मौसम विभाग ने कहा है कि मध्यप्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

MP Monsoon 2023, मध्य प्रदेश मानसून: मौसम विभाग ने कहा है कि मध्यप्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। सीहोर जिले में बीते 24 घंटे से रुक-रुक कर तेज बारिश शुरू है। लोगों को राहत मिल चुकी है। वहीं मौसम विभाग के बताए अनुसार अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। चक्रवाती तूफान के असर की वजह से मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में हो रही बारिश किसानों तथा आमजन को राहत पहुंचाई है। आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है।

अगले 4 दिन भारी बारिश के संकेत

मौसम विभाग के बताए अनुसार अगले 4 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। सीहोर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश की वजह से नदी नालों में पानी का बहाव तेज हो गया है। कई जगह सड़कों पर पानी जमा हो रहा है। जानकारी के अनुसार सीहोर जिले के इछावर, जावर और सीहोर में सर्वाधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

कहां कितनी दर्ज की गई बारि

सीहोर में 84.0, श्यामपुर में 26.5, आष्टा में 92.0, जावर में 116.0, इछावर में 93.0, भेरूंदा में 59.0, बुधनी में 30.0 तथा रहटी मे 67.4 मिली मीटर बारिष दर्ज की गई है।

आगे बढ़ रहा मानसून

जानकारी के अनुसार 23 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ और हिस्सों में पहुंच चुका है। इसी तरह आंध्र प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, के साथ ही उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों, ओडिशा, झारखंड के कुछ हिस्सों और बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से में आगे बढ़ गया है। आने वाले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के पूर्वी इलाकों में बारिश हो सकती है।

देर से पहुंच रहा मानसून

आमतौर पर मानसून 1 जून को केरल में और 15 जून को मध्यप्रदेश पहुंच जाता है। लेकिन इस वर्ष ऐसा नही है। इस वर्ष मानसून काफी पीछे चल रहा है। इस साल केरल में मानसून 8 दिन देरी से आया। एसा असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। आमतौर पर मध्य प्रदेश में प्री मानसून की बारिश 15 जून तक हो जाती थी। लोग अपनी खेती किसानी की तैयारी करने लगते थे। लेकिन इस बार मौसम की मार किसान तथा किसानी से जुडे हुए व्यापारी झेल रहे हैं। लोगों में बेचौनी बढ़ रही है।

Next Story