मध्यप्रदेश

क्या कर्नाटक-उत्तराखंड की तरह MP में भी BJP करने जा रही है बड़े बदलाव ? दो दिन में दूसरी बार शाह से CM Shivraj ने की मुलाकात

क्या कर्नाटक-उत्तराखंड की तरह MP में भी BJP करने जा रही है बड़े बदलाव ? दो दिन में दूसरी बार शाह से CM Shivraj ने की मुलाकात
x
Bhopal / भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) दो दिनों में दूसरी बार केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने दिल्ली गये हुए है। लेकिन उनका यूं बार-बार दिल्ली जाना प्रदेश की राजनीति में नई गर्माहट पैदा कर रहा है। राजनैतिक गलियारों के साथ ही आमजन के बीच भी तहर-तरह की चर्चाएं हो रही है। वहीं आमतौर पर माना जा रहा है है कि एमपी कैबिनेट में अभी भी 4 सीट रिक्त है। वर्तमान समय में कैबिनेट में 31 सदस्य हैं। जबकि 35 सदस्यों की कैबिनेट बनाई जा सकती हैं। 

चल रहा परिवर्तन का दौर

दो बार दिल्ली जाने से सीएम शिवराज कैबिनेट विस्तार की ओर देखा जा रहा है। वही हाल के दिनो में उत्तराखंड और कर्नाटक में हुए परिवर्तन पर भी लोगों की नजर है। हाल के दिनों में उत्तराखंड में एक वर्ष में दो मुख्यमंत्री दिये। वहीं कर्नाटक में बीएस येदुरप्पा को हटाकर बासवराज बोम्मई को नया मुख्यमंत्री बनाया गया। ऐसे में मध्य प्रदेश में भी कही-कही परिवर्तन के कयास लगाए जा रहे हैं।

क्या कैबिनेट का होगा विस्तार

जनकारी के अनुसार मध्य प्रदेश की की कैबिनेट में वर्तमान समय में 31 सदस्य हैं। जबकि प्रदेश की कैबिनेट में 35 सदस्यों को शामिल किया जा सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रदेश में सब ठीक रहे इसके लिए कैकिनेट का विस्तार सम्भव है। सीएम का दिल्ली जाना इस ओर भी इसारा कर रहा है।

सोशल मीडिया में चर्चा का बाजार गर्म

सीएम शिवराज के दिल्ली जाने से सोशल मीडिया में चर्चा का बाजार गर्म किया हुआ है। सोशल मीडिया में लोगों द्वारा तरह-तरह की चर्चा की जा रही है। कई लोगो ने तो चर्चा के दौरान यहां तक लिखा कि मामा आपकी सीट तो पक्की है न। वही कुछ ने लिखा कि क्या मध्य प्रदेश में कर्नाटक और उत्तराखंड की तरह तो नही होना वाला है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story