
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- IPS Transfer List: 4...
IPS Transfer List: 4 जिलों के SP बदले, 10 IPS अफसरों को नया जिम्मा; MS सिकरवार रीवा रेंज के नए IG

आइपीएस एमएस सिकरवार को रीवा रेंज का नया आइजी बनाया गया है।
IPS Transfer List: राज्य सरकार ने सोमवार को पांच आईएएस और 10 आईपीएस अफसरों के तबादले किए। इंदौर ग्रामीण आईजी आरके हिंगणकर को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया है। अभी यहां पदस्थ अंशुमन सिंह को आईजी लॉ एंड ऑर्डर पीएचक्यू बनाया है।
चार जिलों नीमच, बैतूल, छिंदवाड़ा और झाबुआ को नए एसपी मिले हैं। निवाड़ी एसपी अंकित जायसवाल को नीमच, निश्चल झारिया को बैतूल, मनीष खत्री को छिंदवाड़ा और पद्मविलोचन शुक्ला को झाबुआ एसपी बनाया है। झाबुआ एसपी अगम जैन सेनानी 25वीं वाहिनी एसएएफ भोपाल, आईजी पीएचक्यू अरविंद सक्सेना ग्वालियर आईजी बनाए गए हैं।
IPS एमएस सिकरवार रीवा रेंज के नए आइजी
आइपीएस एमएस सिकरवार को रीवा रेंज का नया आइजी बनाया गया है। सिकरवार वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक रेल भोपाल हैं। एडीजी केपी वेंकटेश्वर राव का स्थानांतरण अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नारकोटिक्स पुलिस मुख्यालय भोपाल के लिए किया गया है।
श्योपुर कलेक्टर को मंत्रालय बैठाया
श्योपुर कलेक्टर संजय कुमार को मंत्रालय में अपर सचिव व खनिज निगम के एमडी राजीव रंजन मीना को उप सचिव तैनात किया है। संजय अपनी कार्यशैली से चर्चा में थे। लोकेश जाटव को सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति तो स्वतंत्र कुमार सिंह को आयुक्त, वाणिज्यिक कर इंदौर, एमडी वित्त निगम (अतिरिक्त प्रभार) दिया गया है। अनुराग चौधरी एमडी, खनिज निगम बनाए गए।
Neelam Dwivedi
Neelam Dwivedi is an experienced digital content editor in the field of journalism. She has been working with the Rewa Riyasat news portal since 2016, managing and editing news content in both Hindi and English. She covers a wide range of topics, including national and international news, politics, sports, technology, health, lifestyle, and social issues. Her work focuses on presenting clear, accurate, and easy-to-understand news for readers while staying updated with the latest trends in digital media.




