मध्यप्रदेश

एमपी सरकार की पहल, चंबल के बीहड़ में होगा जैविक बीजों का उत्पादन, प्रदेश के किसान होंगे मालामाल

MP Farmers News
x
मध्य प्रदेश के चंबल जैसे बीहड़ क्षेत्रों में रह रहे गरीब किसानों को लाभान्वित करने के लिए नेशनल सीड कारपोरेशन ने नई पहल की है।

मध्य प्रदेश के चंबल जैसे बीहड़ क्षेत्रों में रह रहे गरीब किसानों को लाभान्वित करने के लिए नेशनल सीड कारपोरेशन ने नई पहल की है। जंगल से जैविक बीजों का उत्पादन किया जाएगा। इसका सीधा लाभ स्थानीय किसानों को मिलेगा। इसके लिए प्रशासन ने मुरैना स्थित 4 गांव मे करीब 885 हेक्टेयर जमीन आवंटित की है। सरकार ने पहले ही चंबल के बिहड क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर भूमि सुधार का कार्य किया है वही यह कार्य अभी भी चल रहा है।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया शिलान्यास

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने चंबल के सबसे बीहड़ क्षेत्र मुरैना राष्ट्रीय बीज निगम के जैविक बीजफॉर्म का शिलान्यास किया। सरकार के इस प्रयास से तिलहन के नए जैविक बीज उपलब्ध होंगे। साथ पद्धति से किसानों को अवगत कराया जाएगा। तैयार होने वाले बीज उच्च उपज देने वाले होंगे। जिससे किसानों को आर्थिक सुधार में मदद मिलेगी।

885 हेक्टेयर जमीन चिन्हित

किसानों को जैविक बीज तैयार करने के लिए 885.34 हेक्टेयर जमीन चिन्हित की गई है। यह चंबल के बीहड़ क्षेत्रों में है। क्षेत्र की जमीन उबर खाबर होने से कृषि कार्य नहीं हो पा रहे। इन जमीनों को कृषि योग्य समतल बनाया जाएगा। कृषि मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार जैविक बीजों के उत्पादन के लिए फॉर्म विकसित करने की जिम्मेदारी एनएससी को दी गई है।

स्थानीय लोग होंगे लाभान्वित

मुरैना में स्थित फार्म हाउस शिक्षित होने से एक और जहां बीजों में सुधार होगा वही कृषि की पद्धति में भी प्रगति देखने को मिलेगी। किसानों को अच्छे और भरपूर पैदावार देने वाले बीजों का उत्पादन होने से रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे । इसका सर्वाधिक लाभ स्थानीय कृषकों को होगा। ऐसे में कहा जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल के दिनों में स्वतंत्रता दिवस पर दिया गया नारा जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान सफल होता दिख रहा है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story