इंदौर

इंदौर: आज 6 कोरोना संक्रमितों की मौत, 40 नए मामले सामने आए, अब तक 213 पॉजिटिव मरीजों के साथ ही 21 लोगों ने दम तोड़ा

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:19 AM GMT
इंदौर: आज 6 कोरोना संक्रमितों की मौत, 40 नए मामले सामने आए, अब तक 213 पॉजिटिव मरीजों के साथ ही 21 लोगों ने दम तोड़ा
x
इंदौर: आज 6 कोरोना संक्रमितों की मौत, 40 नए मामले सामने आए, अब तक 213 पॉजिटिव मरीजों के साथ ही 21 लोगों ने दम तोड़ाइंदौर। बुधवार शाम एमजीएम

इंदौर: आज 6 कोरोना संक्रमितों की मौत, 40 नए मामले सामने आए, अब तक 213 पॉजिटिव मरीजों के साथ ही 21 लोगों ने दम तोड़ा

इंदौर। बुधवार शाम एमजीएम मेडिकल कॉलेज से जारी रिपोर्ट के बाद इंदौर में कोरोना पाॅजिटिव का आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया। शहर में 40 नए के आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 213 हो गया। वहीं, रिपोर्ट में छह लोगों की माैत की भी पुष्टि हुई है। जिसके बाद मृतकों की संख्या 21 हो गई है।

मृतकों में रानीपुरा निवासी 49 वर्षीय पुरुष, ओम विहार पल्हर नगर निवासी 47 वर्षीय पुरुष, मानिक रोड निवासी 51 वर्षीय पुरुष, सुदामा नगर निवासी 47 वर्षीय पुरुष, विंध्यांचल नगर निवासी 57 वर्षीय पुरुष और लोकमान्य नगर निवासी 59 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। इनमें से सभी की मौत 5 और 7 अप्रैल के बीच हुई है। वहीं, उज्जैन में भी कोरोना के दो नए मामले बुधवार को सामने आए। इसके साथ ही जिले में काेरोना संक्रमितों को आंकड़ा 15 हो गया है। पिछले तीन दिनों में 7 नए केस सामने आ चुके हैं। अब तक 5 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

मंगलवार काे आए थे 22 नए केस, दाे ने ताेड़ा था दम

मंगलवार को तिलक नगर, मरीमाता, लोकमान्य नगर जैसे इलाकों से नए 22 पॉजिटिव मरीज मिले, इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 173 पर पहुंच गई थी। वहीं, अस्पताल में उपचाररत दो मरीजों की मौत से मृत्यु का आंकड़ा भी 15 हो गया था। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के मुताबिक, शिक्षक नगर निवासी 84 वर्षीय 1 अप्रैल से गोकुलदास अस्पताल में भर्ती थे। 5 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई और उसी दिन उनकी मृत्यु हुई। इसी तरह नेहरू नगर निवासी 30 वर्षीय पुरुष काे 2 अप्रैल को भर्ती किया था, 3 को उनकी मौत हो गई। 5 अप्रैल को आई रिपोर्ट में उनमें भी कोरोना की पुष्टि हुई। शहर में 24 मार्च को कोराना का पहला मरीज मिलने के बाद 15 दिन में 15 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

MP के अफसर बोलें- मुस्लिमों को निशाना बनाने में फायदा नहीं, हमारी लड़ाई कोरोना से है

11 साल के बच्चे की रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

मंगलवार को उज्जैन जिले में 11 साल के बच्चे सहित तीन मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इंदौर से भागकर नागदा आया यहीं का 21 साल का युवक और धार से नाना के घर उज्जैन के कोट मोहल्ले में आया बालक भी संक्रमित पाया गया है। वहीं, मृतक महिला के पति पति निवासी कोट मोहल्ला इंदौर की कोरोना कीरिपोर्ट भी पॉिजटिव आई थी। महिला की रविवार को मौत हुई थी। इधर, नागदा में पहला पॉजिटिव मिलते ही प्रशासन ने अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर बाजार बंद करा दिए हैं। उज्जैन के कोट मोहल्ले को डेंजर जोन में शामिल किया है, क्योंकि यहां तीन दिन में दो संक्रमित मरीज मिल गए हैं।

इंदाैर में मृतकों की संख्या
  • 25 मार्च - सिलावटपुरा निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ा।
  • 30 मार्च - धार राेड निवासी 49 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा।
  • 30 मार्च - राजकुमार कॉलोनी निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत।
  • 30 मार्च - चंदन नगर निवासी 80 वर्षीय वृद्धा की मौत।
  • 01 अप्रैल - ग्रीन पार्क काॅलोनी निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा।
  • 02 अप्रैल - मोती तबेला निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति की एमवाय अस्पताल में मौत हुई।
  • 02 अप्रैल - खजराना क्षेत्र निवासी 65 वर्षीय वृद्धा ने दम तोड़ा।
  • 03 अप्रैल - खजराना निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति की माैत।
  • 03 अप्रैल - नेहरू नगर निवासी 30 वर्षीय युवा की मौत।
  • 04 अप्रैल - हाथीपाला क्षेत्र निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत।
  • 04 अप्रैल - अनूप नगर निवासी 60 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा।
  • 05 अप्रैल - स्नेहलतागंज की रहने वाली 53 वर्षीय महिला की मौत।
  • 05 अप्रैल - उदापुरा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा।
  • 05 अप्रैल - शिक्षक नगर निवासी 84 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ा।
  • 05 अप्रैल - मानिक रोड निवासी 51 वर्षीय पुरुष की मौत हुई।
  • 06 अप्रैल - जेल रोड निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा।
  • 06 अप्रैल - सुदामा नगर निवासी 47 वर्षीय पुरुष की मौत हुई।
  • 07 अप्रैल - विंध्यांचल नगर निवासी 57 वर्षीय पुरुष ने दम तोड़ा।
  • 07 अप्रैल - लोकमान्य नगर निवासी 59 वर्षीय पुरुष की मौत हुई।
  • 07 अप्रैल - रानीपुरा निवासी 49 वर्षीय पुरुष की मौत हुई।
  • 07 अप्रैल - ओम विहार पल्हर नगर निवासी 47 वर्षीय पुरुष ने दम तोड़ा।
उज्जैन में 5 हुआ मौत का आंकड़ा
  • 24 मार्च - उज्जैन की रहने वाली 65 वर्षीय वृद्धा की मौत।
  • 27 मार्च - उज्जैन में 34 साल के बैटरी व्यवसायी की मौत। इनकी रिपोर्ट मौत के दो दिन बाद पॉजिटिव आई।
  • 04 अप्रैल - उज्जैन के दानीगेट निवासी 55 साल की महिला की माैत, दाे दिन बाद रिपाेर्ट पॉजिटिव आई।
  • 04 अप्रैल - कोट मोहल्ला निवासी 42 वर्षीय महिला की माैत, इनकी भी रिपोर्ट दो दिन बाद आई।
  • 05 अप्रैल - रामप्रसाद भार्गव मार्ग बड़ी सब्जी मंडी क्षेत्र निवासी 65 वर्षीय महिला की मौत। रिपोर्ट एक दिन बाद आई।

खरगाेन में माैत

  • 29 मार्च - खरगोन के 65 वर्षीय वृद्ध की माैत। इनकी रिपाेर्ट मौत के दो दिन बाद आई
  • 04 अप्रैल - होटल व्यवसायी की 70 वर्षीय बुजुर्ग मां की मौत।

छिंदवाड़ा में मौत

  • 04 अप्रैल - छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती 33 साल के युवक की मौत।
भोपाल में मौत
  • 05 अप्रैल - भोपाल के इब्राहिमगंज निवासी 52 साल के व्यक्ति ने दम ताेड़ा।
रतलाम में मौत
  • 04 अप्रैल - लोहर रोड निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ा।
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story