मध्यप्रदेश

एमपी में भारतीय एवं राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के हुए तबादले

MP Tranfer News
x
MP Tranfer News: एमपी में अधिकारी किए गए इधर-से-उधर

MP Tranfer News: यू तो सामान्य प्रशासन मंत्रालय समय-समय पर अधिकारियों के तबादले करता रहता है, लेकिन मई का महीना तबादलों के लिए खास तौर से माना गया है। शासन भी इस दौरान तबादला से बैन हटा कर अधिकारियो की अदला-बदली करता है। जिससे उच्च अधिकारी से लेकर छोटे कर्मचारियों तक के तबादले होते है। हाल ही में मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय ने भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की एक तबादला सूची जारी की है। जिसमें उच्च अधिकारियों की अदला-बदली की गई है।

इन आईएएस अधिकारियों की हुई अदला-बदली

  • तरुण राठी- सचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग से बदल कर उन्हे प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव डेहरी फेडरेशन लिमिटेड।
  • श्रीमती नेहा मारव्या सिंह- उप सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से बदल कर उन्हे अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोजगार गारंटी परिषद भोपाल।
  • सुश्री निधि निवेदिता- अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोजगार गारंटी परिषद भोपाल से बदल कर उन्हे संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण भोपाल।
  • केदार सिंह- उपसचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से बदल कर उन्हे उप सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग।
  • विवेक श्रोत्रिय- मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंदौर विकास प्राधिकरण से बदल कर अपर प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल।
  • अजय श्रीवास्तव- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह से बदल कर उन्हे उप सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग।
  • सुश्री तनवी हुड्डा- आयुक्त नगर पालिका निगम सतना एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी सतना से हटा कर उन्हे अपर आयुक्त वाणिज्यकर इंदौर।
  • चंद्रशेखर शुक्ला- विशेष सहायक राज्यमंत्री नर्मदा तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग से हटा कर उन्हे आयुक्त नगर पालिका निगम सागर की जिम्मेदारी सौपी गई है।

राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी

इसी तरह राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों में राम प्रकाश अहिरवार आयुक्त नगर पालिका निगम सागर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंदौर विकास प्राधिकरण।

राजेश शाही अपर कलेक्टर सतना से आयुक्त नगर पालिक निगम सतना एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी सतना। विनोद कुमार सिंह संयुक्त संचालक जिला मुरैना से संयुक्त कलेक्टर ग्वालियर नियुक्त किए गए है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story