मध्यप्रदेश

Aaj Ka Mandi Bhav 22 May 2023: तुअर के दाम में तेजी, गेहूं व मूंग के रेट में गिरावट, यहां पर जानें आज का सटीक मंडी भाव

Sanjay Patel
22 May 2023 10:24 AM GMT
Aaj Ka Mandi Bhav 22 May 2023: तुअर के दाम में तेजी, गेहूं व मूंग के रेट में गिरावट, यहां पर जानें आज का सटीक मंडी भाव
x
MP Aaj Ka Mandi Bhav 22 May 2023 : मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव नजर आ रहा है। आज जहां तुअर के दाम में तेजी देखने को मिली तो वहीं गेहूं और मूंग के दाम गिर गए।

MP Mandi Bhav Today 22 May 2023: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव नजर आ रहा है। आज जहां तुअर के दाम में तेजी देखने को मिली तो वहीं गेहूं और मूंग के दाम गिर गए। इसके साथ डॉलर चना और देसी चना के भाव में भी गिरावट आई है। सोयाबीन के दाम भी बीते दिनों की अपेक्षा घट गए। यहां पर आपको इंदौर मंडी के ताजा और सटीक भाव की जानकारी प्रदान की जाती है। संभाग के प्रमुख मार्केट के रेट यहां उपलब्ध हैं। दलहन, तिलहन, मक्का, सरसों समेत अनाज और सब्जियों के सटीक दाम यहां पर मिल जाएंगे।

Aaj Ka Mandi Bhav: मंडी अनाज भाव

मंडी में अनाज के दाम में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मंडी में सोयाबीन 1800 से 5295, गेहूं 1850 से 2858, गेहूं सुजाता 2460, मक्का 1451 से 1785, डॉलर चना 3590 से 12080, देसी चना 1900 से 5930, चना कांटा 4375 से 6466, मसूर 3000 से 5100, मूंग 4100 से 8111, मंग एवरेज 3570 से 6200, तुअर 8000, तुअर सफेद महाराष्ट्र 4200 से 6965, तुअर कर्नाटक 3900 से 7550, निमाड़ी तुअर 4100 से 7250, सरसों 5640, सरसों निमाड़ी 3900 से 5060, उड़द बोल्ड 1470, उड़द मीडियम 2800, हलका उड़द 2600 से 2800 रुपए तक रहे।

Aaj Ka Sabzi Mandi Bhav: आज का सब्जी रेट

सब्जियों में टमाटर 400 से 1000, कद्दू 400 से 800, खीरा 400 से 800, भिंडी 600 से 2000, पालक 800 से 1600, करेला 1500 से 2500, लौकी 600 से 1200, बैगन 300 से 700, फूल गोभी 600 से 1000, अदरक 3000 से 8500, हरी मिर्च 800 से 2000, पपीता 600 से 2000, अनानास 1500 से 3500, पत्ता गोभी 400 से 700, सहजन 1000 से 2500, धनिया 400 से 1000, शिमला मिर्च 800 से 1600, टेंसी के दाम 400 से 800 रुपए तक देखने को मिले। जबकि सेब 2000 से 8000, केला 600 से 1800, तरबूज 400 से 1200 और खरबूजा 500 से 1400 रुपए तक नजर आए।

आलू, प्याज, लहसुन भाव

एक्स्ट्रा सुपर आलू 800 से 1100, गुल्ला आलू 500 से 700, ज्योति आलू 800 से 1500, चिप्सोना आलू 600 से 1250, छांटन आलू 300 से 700 रुपए तक रहे। जबकि एक्स्ट्रा सुपर प्याज 1000, सुपर प्याज 700 से 950 और एवरेज प्याज 200 से 500 रुपए तक नजर आए। वहीं एक्स्ट्रा सुपर लहसुन 7000 से 8500, सुपर लहसुन 2100 से 3000, एवरेज लहसुन 1500 से 1800, मीडियम लहसुन 2000 से 4000 और हलकी लहसुन के भाव 500 से 2000 रुपए तक रहे। उपरोक्त समस्त भाव व्यापारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हैं, जिसमें उतार-चढ़ा हो सकता है।

Next Story