मध्यप्रदेश

Mandi Bhav: मंडी में मूंग के भाव में आई तेजी, देसी चना के बढ़े दाम

Sanjay Patel
17 March 2023 10:55 AM GMT
Mandi Bhav: मंडी में मूंग के भाव में आई तेजी, देसी चना के बढ़े दाम
x
Mandi Bhav: मण्डी में आज अनाज व फल, सब्जियों के दामों में उतार-चढ़ाव बना रहा। देसी चना के भाव जहां मंडी में बढ़े नजर आए तो वहीं मूंग के दाम भी बढ़ गए।

Mandi Bhav: मण्डी में आज अनाज व फल, सब्जियों के दामों में उतार-चढ़ाव बना रहा। देसी चना के भाव जहां मंडी में बढ़े नजर आए तो वहीं मूंग के दाम भी बढ़ गए। जबकि सोयाबीन के दाम में मंदी नजर आई। इंदौर मंडी का ताजा और सटीक भाव यहां पर मौजूद है। यहां पर संभाग के प्रमुख मार्केट के दाम उपलब्ध कराए जाते हैं। अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव नजर आ रहा है। तुअर और मसूर के दाम में भी उतार चढ़ाव देखने को मिला। यहां पर आपको अनाज, सब्जी, दलहन, तिलहन, मक्का, सरसों आदि के भाव मिल जाएंगे। तो आइए जानते हैं कि इंदौर मंडी का आज का भाव।

मंडी आज का अनाज भाव

मण्डी में आज सोयाबीन 1600 से 5275, गेहूं 1625 से 2570, गेहूं सुजाता 2440, मक्का 2011, डॉलर चना 3305 से 9910, देसी चना 4068 से 6095, चना कांटा 2650 से 7205, मसूर 1800 से 5060, मूंग 6790, मूंग एवरेज 4670 से 5200, तुअर 2200 से 600, तुअर सफेद महाराष्ट्र 3950 से 6965, तुअर कर्नाटक 3940 से 7550, निमाड़ी तुअर 3750 से 7250, सरसों 4330 से 4670, सरसों निमाड़ी 3720 से 5060, उड़द बोल्ड 5760, उड़द मीडियम के भाव 3820 रुपए रहा।

सब्जी दाम

इंदौर मंडी में सब्जियों की कीमत टमाटर 400 से 1200, कद्दू 400 से 800, खीरा 600 से 1200, भिंडी 2000 से 4000, पालक 600 से 1000, करेला 1500 से 3500, लौकी 1500 से 3500, बैगन 400 से 800, फूल गोभी 600 से 1000, अदरक 2000 से 5500, हरी मिर्च 1500 से 4500, पत्ता गोभी 100 से 400, धनिया 600 से 1500, शिमला मिर्च 800 से 1500 रुपए तक नजर आई।

आलू, प्याज, लहसुन भाव

मंडी में आज एक्स्ट्रा सुपर आलू 1200, गुल्ला आलू 300 से 500, ज्योति आलू 800 से 1100, चिप्सोना आलू 700 से 900, छांटन आलू 200 से 600 रुपए रहे। जबकि एक्स्ट्रा सुपर प्याज 900 से 1100, सुपर प्याज 750 से 900, एवरेज प्याज 700 से 900 रुपए तक रहे। वहीं एक्स्ट्रा सुपर लहसुन 5000 से 7100, सुपर लहसुन 2100 से 3000, एवरेज लहसुन 1500 से 1800, मीडियम लहसुन 1500 से 3800, हलकी लहसुन के दाम 500 से 1500 रुपए रहे। उपरोक्त समस्त भाव व्यापारियों द्वारा प्रदान की जानकारी के मुताबिक दिए गए हैं जिसमें उतार चढ़ाव हो सकता है।

Next Story