मध्यप्रदेश

MP Mandi Bhav: मंडी में देसी चना के दाम में बढ़ोत्तरी, मूंग के भाव गिरे, यहां देखें आज के ताजा दाम

Sanjay Patel
21 March 2023 11:24 AM GMT
MP Mandi Bhav: मंडी में देसी चना के दाम में बढ़ोत्तरी, मूंग के भाव गिरे, यहां देखें आज के ताजा दाम
x
Mandi Bhav: मंडी में अनाज और सब्जियों के दामों में लगातार बदलाव नजर आ रहा है। आज देसी चना के दामों में बढ़ोत्तरी नजर आई तो मूंग के भाव गिर गए।

Mandi Bhav: मंडी में अनाज और सब्जियों के दामों में लगातार बदलाव नजर आ रहा है। आज देसी चना के दामों में बढ़ोत्तरी नजर आई तो मूंग के भाव गिर गए। तुअर और मसूर के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिला। इंदौर मंडी के ताजा व सटीक भाव की जानकारी आपको यहां पर दी जा रही है। संभाग के प्रमुख मार्केट के रेट यहां पर उपलब्ध हैं। अनाज, सब्जी के साथ ही दलहन, तिलहन, मक्का, आदि के भी भाव यहां पर मिल जाएंगे।

आज का अनाज भाव

सोयाबीन के दाम में बीते दिनों की अपेक्षा सुधार देखने को मिला। सोयाबीन 2125 से 5335 रुपए, गेहूं 1700 से 2750, गेहूं सुजाता 2420, मक्का 2011, डॉलर चना 3000 से 10350, देसी चना 3900 से 6445, चना कांटा 2650 से 7205, मसूर 1900 से 5060, मूंग 5195, मूंग एवरेज 4630 से 5200, तुअर 6052 से 7230, तुअर सफेद महाराष्ट्र 3950 से 6965, तुअर कर्नाटक 3950 से 7550, निमाड़ी तुअर 3750 से 7250, सरसों 5955 से 6025, सरसों निमाड़ी 3740 से 5060, उड़द बोल्ड 5015, उड़द मीडियम के दाम 3860 रुपए रहे।

सब्जी भाव

मंडी में सब्जी के भाव में भी उतार-चढ़ाव नजर आया। टमाटर 400 से 1200, कद्दू 400 से 800, खीरा 600 से 1200, भिंडी 2000 से 4000, पालक 600 से 1000, करेला 1500 से 3500, लौकी 1500 से 3500, बैगन 400 से 800, फूल गोभी 600 से 1000, अदरक 2000 से 5500, हरी मिर्च 1500 से 4500, पपीता 1000 से 3000, अनानास 1500 से 4500, पत्ता गोभी 100 से 400, धनिया 600 से 1500, शिमला मिर्च के भाव 800 से 1500 रुपए तक नजर आए। सेब 2000 से 8000, केला 800 से 2400 रुपए रहे।

आलू, प्याज, लहसुन के दाम

इंदौर मंडी में आज एक्स्ट्रा सुपर आलू 1200, गुल्ला आलू 300 से 500, ज्योति आलू 800 से 1100, चिप्सोना आलू 700 से 900, छांटन आलू 200 से 600 रुपए तक रहे। वहीं एक्स्ट्रा सुपर प्याज 900 से 1100, सुपर प्याज 750 से 900, एवरेज प्याज 700 से 900 नजर आए। जबकि एक्स्ट्रा सुपर लहसुन 5000 से 7100, सुपर लहसुन 2100 से 3000, एवरेज लहसुन 1500 से 1800, मीडियम लहसुन 1500 से 3800, हलकी लहसुन के दाम 500 से 1500 रुपए तक देखने को मिले। उपरोक्त समस्त भाव व्यापारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हैं, जिसमें उतार चढ़ाव हो सकता है।

Next Story