मध्यप्रदेश

एमपी में सपा के पूर्व सांसद मुनव्वर सलीम के घर आयकर का छापा, मचा हड़कम्प

Sanjay Patel
13 Sep 2023 9:25 AM GMT
एमपी में सपा के पूर्व सांसद मुनव्वर सलीम के घर आयकर का छापा, मचा हड़कम्प
x
MP News: मध्यप्रदेश में सपा के पूर्व सांसद चौधरी मुनव्वर सलीम के घर आयकर ने छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई से हड़कम्प की स्थिति निर्मित हो गई।

मध्यप्रदेश में सपा के पूर्व सांसद चौधरी मुनव्वर सलीम के घर आयकर ने छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई से हड़कम्प की स्थिति निर्मित हो गई। विभाग द्वारा सुबह 5 बजे बड़ा बाजार इलाके में उनके ठिकाने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान काफी संख्या में यूपी व एमपी पुलिस के जवान सशस्त्र तैनात थे।

विदिशा स्थित घर में मारा छापा

विदिशा जिले में आजम खान के करीब रहे दिवंगत चौधरी मुनव्वर सलीम के घर बुधवार को आयकर विभाग ने छापेमारी की। सपा के पूर्व सांसद के विदिशा स्थित घर भी छापा मारा गया। उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश पुलिस के साथ विभाग द्वारा यह कार्रवाई आज सुबह की गई। मुनव्वर सलीम का चार साल पहले निधन हो चुका है। उनके बेटे विदिशा में रहते हैं, जिनके घर पर आयकर ने छापामार कार्रवाई की।

खंगाले गए दस्तावेज

टायकर विभाग की टीम चौधरी मुनव्वर सलीम के घर पर पहुंची। यहां विदिशा के बड़ा बाजार क्षेत्र के डंडापुरा में दिवंगत मुनव्वर सलीम का घर है। जहां पर उनके बेटों के अलावा दो भाई भी रहते हैं। इस दौरान बाहर से लोगों को घर में प्रवेश नहीं दिया गया। टीम द्वारा स्थानीय पुलिस को केवल शहर में आने की सूचना दी थी। आयकर टीम घर पर पहुंची और यहां दस्तावेजों की जांच की।

यूपी से बने थे राज्यसभा सदस्य

चौधरी मुनव्वर सलीम विदिशा के रहने वाले थे। उनका करीब चार वर्ष पहले निधन हो गया था, वह 66 वर्ष के थे। उन्होंने विदिशा से दो बार लोकसभा और सिंरोज से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। रघु ठाकुर के कहने पर ही उनको 2012 में यूपी से राज्यसभा सदस्य बनाया गया था। उनको रघु ठाकुर और जॉर्ज फर्नांडिस का करीबी माना जाता था।

आजम खान के ठिकानों पर भी छापा

आयकर विभाग की टीम ने उत्तर प्रदेश के सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर भी छापा मारा है। जबकि एक टीम एमपी के विदिशा में जांच कर रही है। यूपी के रामपुर में आजम खान के मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट ने साल 2006 में रामपुर में मुहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। छापा मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट की गतिविधियों को लेकर पड़े हैं। यूपी के रामपुर, मेरठ, गाजियाबाद, लखनऊ और सीतापुर के साथ ही एमपी के विदिशा समेत अन्य शहरों में आयकर विभाग जांच कर रहा है।

Next Story