मध्यप्रदेश

एमपी की राजधानी में G20 के अंतर्गत विशेष THINK 20 कार्यक्रम का शुभारंभ, देश-विदेश से आए 300 से अधिक मंत्री मौजूद

Aaryan Puneet Dwivedi
16 Jan 2023 11:08 AM IST
भोपाल में जी20 के तहत विशेष थिंक 20 कार्यक्रम का उद्घाटन
x

भोपाल में जी20 के तहत विशेष थिंक 20 कार्यक्रम का उद्घाटन

एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने G20 के अंतर्गत विशेष THINK 20 कार्यक्रम का शुभारंभ भोपाल में किया है.

एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने G20 के अंतर्गत विशेष THINK 20 कार्यक्रम का शुभारंभ भोपाल में किया है. यह दो दिवसीय कार्यक्रम सोमवार 16 जनवरी को एमपी की राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में सुबह 10 बजे से शुरू हुआ है. जिसमें देश-विदेश से आए 300 से अधिक मंत्री, बुद्धिजीवी और विषय-विशेषज्ञ उपस्थित हैं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सुबह 10 बजे कार्यक्रम का शुभारम्भ किया है, थिंक 20 कार्यक्रम में 'पर्यावरण सम्मत जीवन-शैली, नैतिक मूल्य तथा सुमंगलमय युक्त वैश्विक सुशासन' विषय पर प्लेनरी एवं पेरेलल सेशन, राउण्ड टेबल कॉन्फ्रेंस और क्लस्टर ब्रीफिंग में विचार-मंथन किया जाएगा। बैठक के पहले दिन यानी सोमवार को 3 प्लेनरी सेशन, 10 पेरेलल सेशन और 2 ब्रीफिंग क्लस्टर होंगे।

जी-20 चीफ को-ऑडिनेटर गवर्मेंट ऑफ इण्डिया श्री हर्षवर्धन श्रृंगला ने भोपाल में 16 और 17 जनवरी को होने वाली बैठक के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत को पहली बार जी-20 की अध्यक्षता मिली है। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. सचिन चतुर्वेदी ने बताया कि विभिन्न सत्रों में एथिक्स और साइंस तथा एथिक्स और फायनेंस पर भी चर्चा होगी। विभिन्न सत्रों में लगभग 300 प्रतिभागी शामिल होंगे। इनमें से 94 अंतर्राष्ट्रीय, भारत के विभिन्न प्रदेशों से 115 और लगभग 100 स्थानीय प्रतिभागी शामिल होंगे। इसमें 14 जी-20 देश, 3 साउथ एशियन देश बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका, 21 अफ्रीका और अन्य क्षेत्रों के देश और 4 इजिप्ट, नीदरलैण्ड, नाइजीरिया और सिंगापुर ऑफिशियल गेस्ट कंट्र्री के रूप में शामिल होंगे। साथ ही 9 अंतर्राष्ट्रीय संगठन एशियन डेव्हलपमेंट बैंक, एडीबी इंस्टीट्यूट, अफ्रीकन यूनियन, बिल एण्ड मिलिंडा गेट्स फाउण्डेशन, जीआईजेड, ओईसीडी, यूएन, यूएनडीपी और यूनिसेफ के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

जी-20 में यूनिसेफ ग्लोबली सपोर्ट कर रहा

पहले दिन उद्घाटन सेशन के मुख्य वक्ता एडीबीआई टोक्यो, जापान के डीन और सीईओ श्री टेत्सुशी सोनोबे होंगे। विशेष वक्ता रीजनल डायरेक्टर फॉर साउथ एशिया यूनिसेफ, नेपाल श्री जार्ज लॉरयिआ एडजेई, इंडोनेशिया के राजनीतिक कार्य, विधि, सुरक्षा एवं नेशनल डेवलपमेंट प्लानिंग मंत्रालय के उप मंत्री श्री स्लेमेट सोएदारसोनो, भारत सरकार के जी-20 के मुख्य समन्वयक श्री हर्षवर्धन श्रृगंला एवं भारत सरकार के नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री सुमन बेरी होंगे। आभार प्रदर्शन अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान की प्रिंसिपल एडवाइजर डॉ. इन्द्राणी बड़पुजारी करेंगी।

इस सेशन का विषय प्रवर्तन डायरेक्टर जनरल, रिसर्च एण्ड इन्फार्मेशन सिस्टम फॉर डेवलपिंग कन्ट्रीज (आरआईएस) और अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. सचिन चतुर्वेदी और टी-20 चेयर एण्ड डायरेक्टर जनरल एमपीआईडीएसए एम्बेसडर सुजोन आर. चिनाय करेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल के सीईओ श्री प्रतीक हजेला स्वागत उद्बोधन देंगे।

प्रथम दिन 3 प्लेनरी एवं 10 पेरेलल सेशन होंगे

लाईफ, वेल्यू एण्ड डेव्हलपमेंट फॉर्मेशन विषय पर आधारित पहला प्लेनरी सेशन, पहले इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं भारत सरकार के नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार की अध्यक्षता में होगा। इस सेशन में ग्लोबल सोल्यूशन इनिशिएटिव, जर्मनी के अध्यक्ष प्रोफेसर डेनिस जे. स्नोवर मुख्य वक्ता होंगे।

सेशन के पेनलिस्ट ओईसीडी विकास केंद्र, पेरिस के पूर्व निदेशक, डॉ. मारियो पेज़िनी, इंडोनेशिया विश्वविद्यालय के आर्थिक और सामाजिक शोध संस्थान के निदेशक प्रोफेसर रिआतु क़िबथियाह, एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी चीन के लीड चेयर प्रोफेसर ली शियाओयुन, इंस्टीट्यूट ऑफ साउथ एशियन स्टडीज (आईएसएएस) सिंगापुर के निदेशक डॉ. इकबाल सिंह सेविया, भारत सरकार के केपेसिटी बिल्डिंग कमीशन के सदस्य डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम, सेन्टर फॉर प्रोफेशनल्स एथिक्स यू कलॉन, यूनाइटेड किंगडम और स्कूल ऑफ लॉ, यू कलॉन, साइप्रस के डायरेक्टर प्रो. डोरिस श्योरेडॉर, टी-20 इंडिया की टास्क फोर्स 6 के अध्यक्ष और विजिटिंग फेलो आरआईएस, नई दिल्ली श्री जी.ए. टाडास और एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी चाइना के लीड चेयर प्रोफेसर ली झियोयून होंगे।

पहले प्लेनरी सेशन के बाद दो ब्रीफिंग क्लस्टर होंगे। नार्थ-इस्टर्न ट्रेनिंग, रिसर्च एंड एडवोकेसी (नेत्रा) फाउण्डेशन के पहले क्लस्टर में त्रिपुरा यूनिवर्सिटी, त्रिपुरा के डिपार्टमेन्ट ऑफ रूरल डेवलपमेन्ट के हेड डॉ. जयंत चौधरी और डिपार्टमेन्ट ऑफ इकानामिक्स के डॉ. शुभ्रचरण दास सम्बोधित करेंगे।

इंडियन इकानॉमिक एसोसिएशन (आईईए) के दूसरे क्लस्टर को जी. जे. यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एण्ड टेक्नालॉजी के डिपार्टमेन्ट ऑफ इकानामिक्स के प्रो. एन. बिश्नोई और पंजाब यूनिवर्सिटी, पटियाला के प्रोफेसर ऑफ इकानामिक्स एंड स्कूल ऑफ सोशल साइंसेस के हेड प्रो. डी.के. मदान सम्बोधित करेंगे।

फायनेंसिंग रेजिलिएंट इन्फ्रा-स्ट्रक्चर एण्ड सस्टेनेबल ट्रांजिक्शन विषय पर आधारित दूसरा प्लेनरी सेशन रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया के पूर्व डिप्टी गवर्नर श्री श्यामल गोपीनाथ की अध्यक्षता में होगा। मुख्य वक्ता प्राइम मिनिस्टर इकानॉमिक काउंसिल के एडवाइजर प्रो. एम. सुरेश बाबू होंगे।

इस सेशन के पेनलिस्ट फ्रांस के ग्रेंड पेरिस एलायंस फॉर मेट्रोपॉलिटन डेव्हलपमेंट के को-फाउण्डर एवं प्रेसीडेंट डॉ. निकोलस बुचॉर्ड, इंस्टीट्यूट फॉर स्टडीज इन इण्डस्ट्रियल डेव्हलपमेंट नई दिल्ली के डायरेक्टर प्रो. नागेश कुमार, डायरेक्टर स्टेट एपेरेटस एण्ड ब्यूरोक्रेटिक ट्रांसफार्मेशन, मिनिस्ट्री ऑफ नेशनल डेव्हलपमेंट प्लानिंग इण्डोनेशिया डॉ. प्रियांटो रोहमत्तुल्ला, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर स्कूल ऑफ इकानॉमिक्स यूनिवर्सिटी बैंगलुरु, इंडिया के वाइस चांसलर प्रो. एन.आर. भानुमूर्ति, स्कूल ऑफ ह्यूमनेटीज एण्ड सोशल साइंसेस शिव नाडार यूनिवर्सिटी, इण्डिया के डीन प्रो. रजत कथूरिया, कॉम्पेगनिया डी सेन पोलो फाउण्डेशन इटली के अध्यक्ष श्री फ्रांसिसको प्रोफ्यूमो होंगे।

सायं 5 से 6.15 की अवधि में एसएआईआईए साउथ अफ्रीका की चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर प्रो. एलिजाबेथ सिडीरोपोलोस की अध्यक्षता में "टूवर्ड्स इन्क्लूसिव जी-20'' विषय पर तीसरा प्लेनरी सेशन होगा।

मुख्य वक्ता सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेव्हलपमेंट कोलंबिया यूनिवर्सिटी, यूएसए के डायरेक्टर प्रो. जैफरे डी सेश होंगे। सेशन के पेनलिस्ट ब्राजील के राजदूत, फिलॉसफी एण्ड इंटरनेशनल अफेयर्स येल यूनिवर्सिटी, यूएसए के लिटनर प्रोफेसर प्रो. थॉमस पोग, जलवायु संवेदनशील फोरम (सीवीएफ) के विशेष दूत, प्रेसीडेंसी ऑफ बांग्लादेश की अध्यक्षता एवं बायो डायवर्सिटीज बाय 2030 पर वैश्विक आयोग के आयुक्त श्री अबुल कलाम आजाद, पेरिस पीस फोरम के डायरेक्टर जनरल श्री जस्टिन वेस्से, सीनियर पोलिटिकल एडवाइजर ब्रिटिश हाय-कमिश्नर इन इंडिया श्री डोविड व्हाइट, फर्स्ट सेकेट्री, परमानेन्ट मिशन ऑफ नाइजीरिया टू द यूनाइटेड नेशंस, जेनेवा श्री एकिनदेजी एडेनियो और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, न्यू डेल्ही, इंडिया के प्रो. गुलशन सचदेवा होंगे।

प्रथम दिन 10 पेरेलल सेशन भी होंगे। अपरान्ह 3 से शाम 4 बजे की अवधि में इंस्टीट्यूशनल फ्रेमवर्क फॉर लाइव, इन्वेस्टिंग इन चिल्ड्रन : इन्वेस्टमेंट इन फ्यूचर, फायनेंसिंग रेजिलिएंट सिटीज एण्ड सोसायटीज, इकॉनॉमिक सिस्टम्स ट्रांसफार्मेशन एवं वन हेल्थ, वेलनेस एण्ड ट्रेडिशनल मेडिसिन विषय पर 5 पेरेलल सेशन होंगे।

शाम 4 से 5 बजे तक एथिक्स इन टेक्नालॉजी, विमेन एण्ड यूथ लेड डेव्हलपमेंट, ग्रीन एनर्जी एण्ड लॉजिस्टिक्स, इंडस्ट्रियल ट्रांसफार्मेशन एवं गोईंग बियांड जीडीपी-वेलबीईंग मेजरमेंट विषय पर 5 पेरेलल सेशन होंगे। बैठक के बाद अतिथि भोपाल के ट्राइबल म्यूजियम का भ्रमण करेंगे और संग्रहालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story