मध्यप्रदेश

विंध्य शर्मसार: सतना में ढाबा संचालक सहित तीन लोगों ने 20 दिनों तक बंधक बना महिला के साथ किया गैंग रेप

Satna MP News
x
Satna MP News: सतना जिले में एक ढाबा संचालक ने अपने दो कर्मचारियों के साथ महिला के साथ गलत काम किया।

Satna MP News: सतना जिले में एक ढाबा संचालक ने अपने दो कर्मचारियों के साथ महिला के साथ गलत काम किया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भाग कर घर पहुंची महिला ने अपने परिवार के लोगों को घटना के बारे में बताया। नादन देहात थाना पहुंचे परिजनों ने थाने में शिकायत की। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

पति से नाराज होकर निकली थी घर से

बताया गया है कि सतना जिले के मैहर तहसील की निवासी महिला का 20 नवंबर को अपने पति से विवाद हुआ था। पति से नाराज होकर महिला अमरपाटन थाना के लालपुर में रहने वाली अपनी बहन के यहां पैदल ही जा रही थी। शाम 6 बजे वह कंचनपुर क्षेत्र के झिन्ना नाला के समीप स्थित ढाबा पहुंची। ढाबे के कर्मचारी दिनेश साकेत ने महिला को खाना खिलाया।

रात होने का हवाला देकर कर्मचारी ने महिला को ढाबा में ही रोक दिया। रात में आरोपी दिनेश ने अपने एक कर्मचारी और ढाबा मालिक के साथ महिला के साथ गलत काम किया। विरोध करने पर आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देते थे। बताया गया है कि दिन के समय जहां आरोपी, महिला से ढाबा का काम कराते थे वहीं रात में उसके साथ गलत काम करते थे। इसी कड़ी गत दिवस आरोपियों के चंगुल से बच कर महिला अपने पति के पास गई, और उसे अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद पति द्वारा आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत की गई। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को धर दबोचा।

ये हैं आरोपी

पकड़े गए आरोपियों में ढाबा मालिक राजेन्द्र प्रसाद पुत्र धरमदास पटेल 50 वर्ष निवासी जरियारी, सनी उर्फ दिनेश साकेत 30 वर्ष निवासी रिगरा, लल्लू यादव 28 वर्ष निवासी पहाड़ी शामिल है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story