मध्यप्रदेश

एमपी के सतना में शिकारियों ने किया तेदुंए का शिकार, करंट लगा कर दिया घटना को अंजाम

MP Satna News
x
MP Satna News: एमपी के सतना में शिकारियों द्वारा करंट लगा कर तेदुंए का शिकार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

MP Satna News: एमपी के सतना में शिकारियों द्वारा करंट लगा कर तेदुंए का शिकार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। सतना जंगल के एक जलकुंड के पास तेंदुए का शव पाया गया। गौरतलब है कि सतना वन मंडल के बिरिंसहपुर क्षेत्र में चकरा नाला के समीप एक वयस्क तेंदुआ का शव पाया गया। नरेन्द्र पाठक के खेत में तेदुआ का शव पाए जाने की सूचना मिलते ही वन अमले में हडकंप की स्थिति निर्मित हो गई। बताते हैं कि मौके पर पहुंचे वन अमले द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।

घाव के निशान

बताया गया है कि तेंदुआ के शरीर में कई जगह घाव के निशान है। लेकिन शव पूरी तरह से सुरक्षित है। उसके पास करंट फेलाने के लिए लगाए गए खूंटे और तारे मिली है। माना जा रहा है कि शिकारियों द्वारा करंट लगा कर तेदुंए का शिकार किया गया है। लेकिन किसी के आ जाने या पकडे़ जाने के डर से शिकारी तेदुएं के शव को छेड़ कर भाग गए। वन अधिकारियों द्वारा तेंदुए के शव का पीएम कराया गया है।

पूर्व में हुई है घटना

बताया गया है कि करंट लगा कर जंगली जानवरों का शिकार करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। पूर्व में अमदरी क्षेत्र में भी करंट लगा कर एक टाइगर का शिकार किया गया था। टाइगर का शव टुकड़ों में काट कर पानी में फेंक दिया गया था। बताते हैं कि नरेन्द्र पाठक का जहां खेत है वहां से कुछ दूरी पर एक जलकुंड है। जहां वन्य प्राणी पानी पीने आते हैं। शिकारी इसी का फायदा उठा कर यहां करंट लगा कर जानवरों का शिकार करते हैं।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story