मध्यप्रदेश

एमपी: प्रदेश विकास का अमृत पाने सीएम शिवराज मंत्रियों सहित पचमढ़ी में, आज से मंथन शुरू

MP Laptop Yojana List 2022 pdf
x
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने मंत्रियों के साथ पचमढ़ी में चंपक हील के किनारे मंथन कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश के हर वर्ग का कल्याण कैसे किया जाए, जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने और परिणाम जन सामान्य के सामने लाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने मंत्रियों के साथ पचमढ़ी में चंपक हील के किनारे मंथन करने जा रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि इस मंथन में अवश्य ही अमृत निकलेगा। यह अमृत प्रदेश विकास का होगा। जिसमें प्रदेश के हर वर्ग को सरकार की योजनाओं का लाभ, तथा उनके हितों की रक्षा की जाएगी।

क्यों किया जा रहा चिंतन मंथन

शुक्रवार की देर रात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद देर रात मध्यप्रदेश भोपाल पहुंचे। वहां से अपने मंत्रियों को लेकर सीएम पचमढ़ी पहुंच गए हैं।

26 मार्च का व्यस्त कार्यक्रम सीएम शिवराज प्रदेश की सभी योजनाओं के संबंध में अपने मंत्रियों से चर्चा करेंगे। वही यह दौर 27 मार्च को भी चलेगा। लोगों के जेहन में एक बात अवश्य उठती होगी कि आखिर इस चिंतन मंथन की आवश्यकता क्या है वह भी पचमढ़ी में।

इस संबंध में मुख्यमंत्री का साफ तौर पर कहना है कि प्रकृति के पास बैठकर प्रदेश के विकास की बात मंत्रियों के साथ की जाएगी। जिसका परिणाम सार्थक और प्रदेशवासियों के लिए सुखद होगा।

कहां होगी बैठक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का कहना है कि प्राकृतिक गोद में बसे पचमढ़ी की छटा ही निराली है। उन्होंने पचमढ़ी के प्राकृतिक सौंदर्य की तारीफ करते हुए कहा की पचमढ़ी में मनमोहक पक्षियों का कलरव, सतपुड़ा का नैसर्गिक सौंदर्य तथा चंपक झील का किनारा सहज ही मन को शांत और एकाग्र करता है। इस वातावरण में अगर मंत्रियों के साथ प्रदेश विकास की बात की जाएगी तो यह प्रदेशवासियों के लिए सुखद होगा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पचमढ़ी पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित पूरे मंत्रिमंडल के ठहरने के लिए उत्तम व्यवस्था की गई है। तारीख मंत्रियों को मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के चंपक बंगलो में ठहराया गया है। वही मंत्री रविशंकर भवन में रुके अलग-अलग होटलों में रुकवाया गया है। बैठक के लिए विशेष पास की व्यवस्था की गई है। बैठक के दौरान किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है केवल पास धारी व्यक्ति ही सीमित दायरे में प्रवेश कर सकता है।

व्यस्तता में बीतेगे 2 दिन

पचमढ़ी में आयोजित होने वाली बैठक का पहला दिन सर्वाधिक व्यस्त रहेगा। बैठक की शुरुआत 26 मार्च को सुबह 10ः00 बजे मुख्यमंत्री के संबोधन के साथ प्रारंभ होगा इसके पश्चात मिनट मिनट के कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। जिसमें तीर्थ दर्शन योजना, कन्या विवाह योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, राशन वितरण व्यवस्था, सीएम राइज स्कूल से संबंधित जानकारी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की योजनाओं की जानकारी, नल जल मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, और सामान्य वर्ग से जुड़े लोगों से जुड़े योजना, गोवर्धन योजना जैसे अन्य कई योजनाओं पर विशेष चर्चा की जाएगी।

इसके पश्चात 27 मार्च को सुबह 9ः00 बजे से बैठक का शुभारंभ करते से 11 जनवरी के बीच मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन की जानकारी, विभागीय कार्यों नवाचार आगामी रणनीति पर चर्चा, जिले से संबंधित विषयों पर चर्चा, मुख्यमंत्री का शाम 6ः30 बजे समापन भाषण मुख्यमंत्री द्वारा प्रेस ब्रीफिंग की जाएगी।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story