
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- MPBSE में 9वीं-10वीं...
MPBSE में 9वीं-10वीं की गणित परीक्षाएं CBSE पैटर्न पर होंगी, जानिए क्या बदलाव होंगे...

mp board second exam 2025
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) 9वीं और 10वीं की गणित की परीक्षाओं को CBSE पैटर्न पर आयोजित करेगा। यह बदलाव सत्र 2024-25 में 9वीं कक्षा और सत्र 2025-26 में 10वीं कक्षा के लिए लागू किया जाएगा। इस पैटर्न में छात्र के पास बेसिक और स्टैंडर्ड दो स्तरीय गणित विषय का विकल्प होगा। दोनों स्तरों का सिलेबस समान होगा, लेकिन एक्जाम पेपर का स्तर अलग होगा।
क्या बदलाव होंगे
दो स्तरीय गणित: बेसिक और स्टैंडर्ड गणित।
छात्रों का विकल्प: छात्र अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार बेसिक या स्टैंडर्ड गणित चुन सकते हैं।
सप्लीमेंट्री परीक्षा: 10वीं में बेसिक गणित पढ़ने वाले छात्र यदि आगे स्टैंडर्ड गणित पढ़ना चाहते हैं तो उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी।
समान सिलेबस, अलग पेपर: दोनों स्तरों का सिलेबस समान होगा, लेकिन पेपर का कठिनाई स्तर अलग होगा।
बेहतर परिणाम की उम्मीद: विशेषज्ञों का मानना है कि इससे परीक्षा परिणामों में सुधार होगा और गणित में कमजोर छात्रों को भी मदद मिलेगी।
रीवा के जेल मार्ग स्थित सरस्वती स्कूल में गणित पढ़ाने वाले शिक्षक महेंद्र द्विवेदी का कहना है कि यह बदलाव सकारात्मक है। इससे उन छात्रों को फायदा होगा जो गणित में कमजोर हैं या जिनके लिए गणित बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने में बाधा बनता है।
MPBSE ने क्यों लिया यह निर्णय?
MPBSE के सचिव डॉक्टर केडी त्रिपाठी कहते हैं कि इससे पहले यह सुविधा सीबीएसई में थी। अब यह एमपी बोर्ड में भी शुरू की गई है। आम तौर पर देखा गया है कि गणित में सबसे अधिक बच्चे फेल होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने यह निर्णय लिया है, जिससे बच्चों को पढ़ाई करने के लिए एक तरफ आसानी होगी। दूसरी तरफ वह बच्चे जिनको अन्य स्टीम में जाना है। यह उनके लिए खासकर के बेहतर ऑप्शन होगा।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




