मध्यप्रदेश

एमपी में लकड़ी बिनने वाली महिला चमकीला पत्थर समझ ले आई घर, निकला 20 लाख कीमती हीरा, मजदूर की चमकी किस्मत

एमपी में लकड़ी बिनने वाली महिला चमकीला पत्थर समझ ले आई घर, निकला 20 लाख कीमती हीरा, मजदूर की चमकी किस्मत
x
एमपी के पन्ना में लकड़ी बिनने के दौरान चमकीला पत्थर समझ महिला उसे घर ले आई और वह पत्थर 20 लाख रूपये कीमत का हीरा निकला

पन्ना। लकड़ी बिनते-बिनते एक मजदूर महिला की किस्मत चमक गई और उसके हाथ जो चमकीला पत्थर लगा वह 20 लाख रूपये का कीमती हीरा निकला। जिससे अब मजदूर परिवार अपना घर वार सवारने के लिए तैयारी कर रहा है।

पति ने समझा यह कोई मामूली पत्थर नही

आदिवासी महिला ने घर में अपने पति को वह चमकदार पत्थर जब दिखाई तो उसका पति भी यह नही समझ पाया कि हीरा है। लेकिन उसे लगा कि यह कोई मामूली पत्थर नही है। जिसके चलते दोनों उसे लेकर हीरा कार्यालय पहुंचे। कार्यालय के लोगो ने जांच करके बताया कि यह पत्थर नहीं बल्कि 4 कैरेट 39 सेंट का बेशकीमती हीरा है। जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपए तक है।

पत्थर समझ कर दो दिन रखे रहे घर में

पन्ना के पुरषोत्तम पुर की रहने वाली गेंदा देवी सोमवार की सुबह जेल के पीछे जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। रास्ते में उन्हे चमकीला पत्थर दिखाई दिया। गेंदा बाई ने उसे उठा लिया। घर आकर पति को बताया। हालांकि पति-पत्नी उस चमकीले पत्थर की पहचान नहीं कर पाए। दो दिन घर में रखने के बाद बुधवार को हीरा कार्यालय पहुंचे। जंहा उसकी कीमत लाखों में निकली।

कार्यालय में जमा हुआ हीरा

जानकारी के तहत गेंदा देवी ने हीरा पारखी अनुपम सिंह को चमकीला पत्थर दिखाया। पहचान होने के बाद हीरे को कार्यालय में जमा करवा दिया गया। जिसे आगामी हीरा नीलामी में रखा जाएगा। नीलामी में 12 प्रतिशत रॉयल्टी और 1 प्रतिशत टैक्स काटकर बाकी रकम गेंदा बाई के खाते में डाल दी जाएगी।

भगवान जुगल किशोर ने सुन ली समस्या

गेंदा देवी का कहना है कि पैसे न होने से घर की स्थिति बहुत खराब है। लकड़ी बेचकर और मजदूरी कर घर का खर्च चलता है। चार बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटी की शादी की उम्र हो गई है। जिसकी चिंता सता रही थी। अब भगवान जुगल किशोर सरकार ने सुन ली। हीरे से मिलने वाले रूपये से बेटियों की शादी करेंगे और घर भी बनाएंगे।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story