मध्यप्रदेश

बैतूल में प्रेमिका के घर में युवक दो पिस्तौल से चलाता रहा तड़ातड़ गोलियां, तीन को भूना, फिर खुद को मार ली गोली

बैतूल में प्रेमिका के घर में युवक दो पिस्तौल से चलाता रहा तड़ातड़ गोलियां, तीन को भूना, फिर खुद को मार ली गोली
x
Betul Amla Golikand News / बैतूल अमला गोली कांड न्यूज़  : गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद युवक ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि देखने वालों के रोगटे खड़े हो गये। यह धटना मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल जिले (Betul District) के आमला (Amla) की है। जहाँ युवक ने गर्लफ्रेंड तथा लड़की के मामा और पड़ोसी को गोलियों से भून दिया। युवक ने खुद को भी गोली मार ली। चारों की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुची पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

पहले वीडियो वायरल किया फिर उठाया कदम

जानकारी के तहत युवक का लड़की से पांच से छह साल पुराना अफेयर था। कुछ समय से उनमें खटपट चल रही थी। 10 जुलाई को उसने एक वीडियो वायरल किया, जिसमें उसने लड़की को प्यार में धोखा देने की बात कही। इस बीच वह लड़की के घर पहुंचा और मौत का खेल उसने खेल डाला।

हमलावर की हुई पहचान

पुलिस ने हमलावर की पहचान बोडखी (Bodkhi) निवासी भानु ठाकुर के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 1 बजे भानू ठाकुर पिस्तौल लेकर 12 क्वार्टर निवासी सराफा व्यापारी सुनील सोनी के घर पहुंचा। उसने पहले बरखा 20 वर्ष को गोली मारी। बीच-बचाव करने पहुंचे मामा बंटी उर्फ लोकेश सोनी 22 को गोली मारी। आवाज सुनकर पहुचा पड़ोसी लकी पाल 18 वर्ष को भी उसने गोली से भुन दिया। इसके बाद खुद को भी पिस्टल से गोली मार ली।

युवक के खिलाफ बरखा ने की थी शिकायत

जानकारी के तहत भानू ठाकुर के खिलाफ एक माह पहले मृतका बरखा ठाकुर ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में आरोपी गिरफ्तार भी हुआ था। इसके बाद से आरोपी भानू आक्रोशित था। शनिवार को वह बरखा के घर पहुचा और करीब 10 से 15 मिनट में काम तमाम कर दिया।

मौके से दो पिस्तौल मिलीं

वारदात के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को दो पिस्तौल मिली हैं। सूत्र बताते हैं, दोनों पिस्तौल आरोपी भानू लेकर ही आया था। एक पिस्तौल की गोली खत्म होने के बाद उसने दूसरी पिस्तौल चलाई। पुलिस ने दोनों पिस्तौल जब्त की हैं।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story