मध्यप्रदेश

एमपी: प्रदेश के लाखो किसानो के लिए जरूरी खबर, सीएम शिवराज ने कलेक्टरो को जारी किये सख्त निर्देश

MP News
x
MP News: रबी फसलों की बोनी का पीक समय चल रहा है। बोनी के लिए सबसे अधिक आवश्यकता डीएपी और यूरिया खाद की होती है।

रबी फसलों की बोनी का पीक समय चल रहा है। बोनी के लिए सबसे अधिक आवश्यकता डीएपी और यूरिया खाद की होती है। किसान खाद के संकट से पिछले कई वर्षों में जूझ चुके हैं। ऐसे में अब किसान हर हाल में खाद प्राप्त करने के लिए खाद गोदाम समिति का चक्कर लगा रहे हैं। इस बात की जानकारी प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान को हुई तो उन्होंने सख्त लहजे में जिला कलेक्टरों को फरमान जारी कर दिया। साथ ही किसानों को भरोसा दिलाया कि वह परेशान न हो जिसे जितनी खाद चाहिए मिलेगी।

क्या कहा सीएम शिवराज ने

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुले शब्दों में किसानों का आह्वान करते हुए कहा है कि जिससे जितनी खाद चाहिए वह उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय उर्वरक मंत्री मनसुख मंडारिया उनके संपर्क में हैं। भरोसा दिया गया है कि खाद की कमी मध्यप्रदेश में किसी भी सूरत में नहीं होगी। इसके लिए आवश्यकता है तो विधिवत वितरण व्यवस्था करने की।

कलेक्टरों को जारी हुआ निर्देश

सीएम शिवराज ने कलेक्टरों को सख्त लहजे में कहा है कि किसानों को खाद की समस्या से परेशान न होना पड़े। खाद की उपलब्धता होने के बाद अगर किसान परेशान हुआ तो प्रशासनिक अधिकारियों की भी क्लास लगनी निश्चित है। उन्होंने कलेक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा कि खाद वितरण स्थलों पर किसानों के बैठने, उनके पानी पीने तथा छाया की व्यवस्था के लिए टेंट लगवाए जाएं। यह जवाबदारी सीधे तौर पर कलेक्टरों को सौंपी गई है।

एक्शन के मूड में दिखे कलेक्टर

मुख्यमंत्री का यह निर्देश पाने के बाद कलेक्टर खाद वितरण व्यवस्था की नब्ज टटोलते हुए नजर आए। आनन-फानन में जिलों के कलेक्टर व्यवस्था का मुआयना करने स्वयं जा पहुंचे। भीड़ अधिक होने पर काउंटर की व्यवस्था की। कई काउंटर बनाकर किसानों को खाद वितरण पर्ची उपलब्ध करवाई जा रही है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story