मध्यप्रदेश

मार्च 2022 में रिटायर होने वाले कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, जारी हुआ आदेश

मार्च 2022 में रिटायर होने वाले कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, जारी हुआ  आदेश
x
MP के सीधी-रीवा एवं उमरिया के कर्मचारियों को देनी होगी जानकारी.

MP NEWS: 31 मार्च 2022 तक सेवानिवृत्त होने वाले एमपी के सरकारी कर्मचारियों की ईएसएस प्रोफाईल अपडेट करने के निर्देश जारी किए गए है। खबरों के तहत सीधी में 15 दिसंबर तो रीवा में 20 दिसंबर तक अपडेट करने के निर्देश दिए गए है।

दरअसल, आयुक्त कोष एवं लेखा संचालनालय मप्र भोपाल द्वारा समस्त शासकीय कर्मचारियों को पूर्व में भी निर्देशित किया गया था कि आगामी 31.03.2022 तक सेवानिवृत्त होने वाले समस्त शासकीय सेवकों की आईएफएमआईएस प्रोफाईल में समस्त प्रविष्टियां कार्यालय में उपलब्ध भौतिक अभिलेख अनुसार सही है और आईएफएमआईएस करवा ले है।

यहां के कर्मचारियों को देनी होगी जानकारी

रिटायर्ड होने वाले सीधी, रीवा एवं उमरिया के कर्मचारियों को तय डेट तक जानकारी देना जरूरी है। जिसके तहत 15 दिसंबर 2021 तक कार्यालय जिला कोषालय अधिकारी सीधी एवं 20 दिसंबर तक रीवा के कोषालय अधिकारी कार्यालय एवं उमरिया के अधिकारियों-कर्मचारियों को कोषालय में अपने दस्तावेज देने होगे। दस्तावेजों का परीक्षण करने के बाद उनके रिटायर्ड होने सबंधी दस्तावेज एवं पेंशन आदि का लाभ मिल सकेगा।

Next Story