मध्यप्रदेश

MP BOARD के लाखो छात्रों के लिए जरूरी सूचना, 10th-12th प्रैक्टिकल एग्जाम 2023 को लेकर आया बड़ा UPDATE, फटाफट से जानें

MP Board Exam 2023 News
x

mp board exam

MP Board Practical Exam 2023 Date: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा 10वीं एवं 12वीं के छात्रों के लिए विशेष जानकारी दी गई है।

MP Board Practical Exam 2023 Date: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा 10वीं एवं 12वीं के छात्रों के लिए विशेष जानकारी दी गई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से शुरू करने की घोषणा पहले ही कर दी है। वही मेरिट लिस्ट 2022 भी जारी किया गया है। शिक्षा मंडल द्वारा प्रैक्टिकल और एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि घोषित की है।

जारी हुई प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख

10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा होने वाली है। मुख्य परीक्षा की तिथि पहले ही घोषित की जा चुकी है। और परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 30 मार्च के बीच होगा। बताया गया है कि प्रैक्टिकल की परीक्षाएं 13 फरवरी से 26 फरवरी के बीच आयोजित की जाएंगी। प्रैक्टिकल के लिए परीक्षा केंद्र की जानकारी छात्रों को स्कूलों से होगी। वहीं निजी छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षा उनके परीक्षा केंद्र में होगी।

छात्र जुटे तैयारी में

बोर्ड परीक्षा की घोषणा के बाद छात्र तैयारी में जुट गए हैं। वहीं विद्यालय स्तर पर भी छात्रों का कोर्स पूरा करने हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं कई विद्यालयों में तो कोर्स पूरा कर रिवीजन का कार्य शुरू हो गया है। निजी क्षेत्र के विद्यालय रिजल्ट सुधारने के लिए छात्रों को विशेष कक्षाएं भी उपलब्ध करा रहे हैं।

Next Story