मध्यप्रदेश

MP के लाखो किसानो के लिए जरूरी सूचना: 20 जनवरी से पहले कर लें यह काम नहीं तो उपार्जन में आएगी परेशानी

MP News
x

(फाइल फोटो)

MP Rabi Girdavari 2023: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के लाखो किसानो के लिए जरूरी खबर है। बता दें की रबी वर्ष 2022-23 हेतु फसल गिरदावरी (Fasal Girdavari) की कार्रवाई 20 जनवरी 2023 की समयावधि में पूर्ण की जाना है ताकि ई-उपार्जन (E Uparjan), फसल बीमा, फसल ऋण आदि सुसंगत कार्रवाई निरन्तर रूप से संचालित हो सके।

Rabi Girdavari 2023: मध्य प्रदेश के लाखो किसानो के लिए जरूरी खबर है। बता दें की रबी वर्ष 2022-23 हेतु फसल गिरदावरी की कार्रवाई 20 जनवरी 2023 की समयावधि में पूर्ण की जाना है ताकि ई-उपार्जन (E Uparjan), फसल बीमा, फसल ऋण आदि सुसंगत कार्रवाई निरन्तर रूप से संचालित हो सके। एमपी किसान एप (MP Kisan App) के माध्यम से किसान स्वयं फसल स्व-घोषणा की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। पंजीयन 20 जनवरी तक किया जाएगा।

MP Kisan App से दे सकेंगे जानकारी

अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि वर्ष 2022-23 में रबी मौसम की फसल गिरदावरी की जानकारी जियों फेंस के माध्यम से की जानी है। किसान गिरदावरी के लिए गूगल प्ले स्टोर से किसान एप डाउनलोड कर पंजीकरण करें।

किसान एप के माध्यम से किसान स्वयं खेत में उपस्थित होकर फसल की फोटो खीचकर एप पर अपलोड कर सकते हैं। एमपी किसान एप के माध्यम से किसान फसल स्व-घोषणा की जानकारी दर्ज कर सकते है। गिरदावरी कार्य के लिए प्रति ग्राम से अधिक से अधिक खातेदारों का एमपी किसान एप (MP Kisan App) में पंजीयन 20 जनवरी तक सुनिश्चित किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार संबंधित पटवारी सतत् रूप से एमपी किसान एप में पंजीयन एवं फसल स्व-घोषणा की जानकारी दर्ज करने के लिए किसानों को प्रशिक्षित करेंगे। बता दें की एमपी किसान एप (MP Kisan App) के माध्यम से किसान द्वारा खेत में उपस्थित होकर फसल की जानकारी जियो फेंस तकनीक अनुसार प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए दर्ज की जा सकती है। पटवारियों द्वारा भी समानांतर रूप से फसल गिरदावरी 20 जनवरी तक पूर्ण की जाएगी।

तहसीलदार प्राप्त आपतियों का निराकरण करेंगे 31 दिसंबर तक

मौसम रबी के लिए सेटेलाईट इमेज/एआई आधारित फसल गिरदावरी की जानकारी एमपीएसईडीसी द्वारा 22 जनवरी तक उपलब्ध कराई जायेगी।

सैटेलाईट इमेज/एआई आधारित फसल गिरदावरी की जानकारी सारा/एमपी किसान एप पर अवलोकन के लिए उपलब्ध होगी। असहमत होने पर आपत्ति की जानकारी खेत पर उपस्थित होकर फसल की फोटो खींचकर 28 जनवरी तक सतत् रूप से दर्ज की जा सकती है।

तहसीलदार द्वारा प्राप्त आपतियों का निराकरण 31 दिसंबर तक सारा पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। 31 जनवरी को गिरदावरी का डाटा लॉक कर दिया जाएगा जिसके बाद संशोधन मान्य नहीं होगा।

Next Story