
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- पति ने चरित्र संदेह...
पति ने चरित्र संदेह में पत्नी की फरसे से बायां हाथ और बायां पैर काट डाला, फोटो देख रो देंगे आप: MP NEWS

BHOPAL NEWS। निशातपुरा क्षेत्र में मंगलवार रात एक युवक ने फरसे से पत्नी का बायां हाथ और बायां पैर काट दिया। वारदात का कारण पत्नी के चरित्र पर संदेह करना बताई जा रही है। आरोपी को गिरतार कर लिया है। निशातपुरा पुलिस के मुताबिक कपिला नगर निवासी प्रीतम सिंह सिसोदिया निजी काम करता है। उसकी पत्नी संगीता (28) इंदौर में किसी कंपनी में काम करती है। उनका एक मासूम बच्चा भी है।
महिला छुट्टी के दिन अपने घर भोपाल आ जाती थी। घर आने पर वह असर फोन पर बात करती थी। इस बात को लेकर पति ऐतराज करता था। मंगलवार रात करीब 11.30 बजे प्रीतमसिंह नशे की हालत में घर पहुंचा। पति-पत्नी के बीच विवाद होने पर प्रीतम सिंह ने घर में रखे फरसे से पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने फरसे से पत्नी का बायां हाथ और बायां पैर काट दिया। इसके बाद फरसा लहराते हुए लोगों को हमला करने की धमकी देने लगा।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रीतम पुलिसकर्मियों को भी ललकारने लगा। सिपाही राहुल सिकरवार और शैलेंद्र ने बातों में उलझाकर प्रीतम से फरसा छीन लिया और उसे हिरासत में ले लिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




