मध्यप्रदेश

Tiger Hunting: एमपी में टाइगर का सिर काटकर ले गए शिकारी, कई अंग भी मिले गायब

Sanjay Patel
30 Jun 2023 10:06 AM GMT
Tiger Hunting: एमपी में टाइगर का सिर काटकर ले गए शिकारी, कई अंग भी मिले गायब
x
MP News: मध्यप्रदेश में टाइगर का शिकार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद वन महकमे में खलबली मच गई है। टाइगर के जहां सिर कटा पाया गया तो वहीं उसके कुछ अंग भी गायब मिले।

Tiger Hunting: मध्यप्रदेश में टाइगर का शिकार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद वन महकमे में खलबली मच गई है। टाइगर के जहां सिर कटा पाया गया तो वहीं उसके कुछ अंग भी गायब मिले। शिकारियों की तलाश एसटीआर एटीएफ और टाइगर स्ट्राइक फोर्स द्वारा प्रारंभ कर दी गई है। शिकारियों की तलाश में जुटी टीम का कहना है कि शिकार करने वालों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

बाघ की गर्दन मिली गायब

एमपी के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) के कोर एरिया से शिकारी एक बाघ का सिर काटकर ले गए। मामला प्रकाश में आने के बाद हड़कम्प की स्थिति निर्मित हो गई। मध्यप्रदेश के सर्वाधिक बाघ सतपुड़ा में बताए जाते हैं यहां पर इनकी संख्या 50 से अधिक है। एसटीआर एटीएफ और टाइगर स्ट्राइक फोर्स द्वारा शिकारियों की तलाश की जा रही है। टाइगर के शिकार की घटना करीब एक सप्ताह पुरानी है। एसटीआर की ओर से बताया गया कि 26 जून को चूरना के डबरादेव बीट में गश्त दल को टाइगर का शव मिला था। फील्ड डायरेक्टर के मुताबिक कोर एरिया में पानी के झोरे के समीप बाघ का शव पाया गया जिसकी गर्दन गायब थी। इसके साथ ही उसके कुछ अंग भंग पाए गए।

पोस्टमार्टम के बाद जलाया शव

मृत बाघ के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद अधिकारियों की मौजूदगी में उसे जला दिया गया। एसटीआर एटीएफ और टाइगर स्ट्राइक फोर्स शिकारियों की तलाश में जुट गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। वहीं शिकारियों को पकड़ने के लिए कई बिंदुओं पर काम किया जा रहा है। एसटीआर के अनुसार शिकारियों को पकड़ने के लिए टीम जुट गई है। एसटीआर और उसकी सीमा से लगे जिलों में भी शिकारियों की तलाश की जा रही है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

इनका कहना है

इस संबंध में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम के फील्ड डायरेक्टर एल कृष्णमूर्ति के मुताबिक टाइगर का शव पाया गया है। उसका सिर गायब मिला है। इसके साथ ही कई अंग भी काट लिए गए हैं। एसटीआर एटीएफ और टाइगर स्ट्राइक फोर्स शिकारियों की तलाश कर रही है। जल्द ही शिकारियों को पकड़ लिया जाएगा।

Next Story