मध्यप्रदेश

एमपी के सागर में मानवता शर्मसार करने वाली घटना, पहले बहन से छेड़छाड़, फिर भाई की हत्या, मां को निर्वस्त्र कर घुमाया

एमपी के सागर में मानवता शर्मसार करने वाली घटना, पहले बहन से छेड़छाड़, फिर भाई की हत्या, मां को निर्वस्त्र कर घुमाया
x
देश के सागर जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आ रही है।

MP Sagar News: देश के सागर जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आ रही है। हालांकि पुलिस सूचना मिलते ही गांव पहुंच गई है। पूरे गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना में दबंगों ने पहले बहन से छेड़छाड़ की, भाई के विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी, जब मामला पंचायत में पहुंचा तो मां को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने गांव को अपनी निगरानी में ले लिया है। साथ ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार प्रदेश के सागर जिले के खुरई विधानसभा क्षेत्र के बरोदिया नौनगर गांव का है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि 2 दिन पूर्व गांव के रहने वाले कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई थी। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी। मामला दर्ज हो जाने के बाद आरोपी लगातार पीड़िता पर राजीनामा के लिए दबाव बनाता रहा।

इसके लिए पंचायत का भी आयोजन किया गया। जिसमें पीड़िता का भाई घटना का विरोध करता रहा। इस पर आरोपी आक्रोशित हो उसे। बताया जाता है कि पंचायत के मना करने के बाद भी आरोपियों ने पीड़िता के भाई लालू उम्र 18 वर्ष को पीट पीट कर मार डाला। लहूलुहान हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मां को कर दिया निर्वस्त्र

बताते हैं कि बेटे को पिटता देख उसे बचाने उसे बचाने मां दौड़ी लेकिन आरोपियों ने उसे भी नहीं छोड़ा। आरोपियों ने इसकी मां से भी मारपीट करते हुए उसे निर्वस्त्र कर दिया और निर्वस्त्र हालत में उसे गांव में घुमाया गया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी बनी हुई है। पीड़ित पक्ष ने एक बार फिर को शिकायती पत्र सौंपा है।

पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी उसे निर्वस्त्र हालत में लेकर गांव में घूम आए उसके बाद घर के अंदर धक्का देकर भाग गए। आरोपी महिला के अन्य दो बेटों की तलाश करते रहे। घर की छत को तोड़ने का प्रयास किया।

पहले कार्यवाही फिर अंतिम संस्कार

बताया जाता है कि मृतक नितिन उर्फ लालू 18 वर्ष की मारपीट में गहरी चोटें आई थी। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान लालू की मौत हो गई। लालू की मौत के बाद समूचा समाज आक्रोशित हो उठा। लोगों ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और आरोपियों के घर जमींदोज नहीं किए जाते तब तक सब का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। परिजन प्रशासन से कह रहे हैं कि पहले आरोपियों के घर में बुलडोजर चले इसके बाद अंतिम संस्कार होगा।

9 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस लगातार दबिश देकर आरोपियों को पकड़ रही है। पुलिस की सक्रियता का परिणाम रहा कि मामले के 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमें तीन आरोपियों पर हत्या बलवा तथा एससी एसटी की धाराएं लगाई गई है।

Next Story