मध्यप्रदेश

Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur: बागेश्वर धाम कैसे जाएं, बस व ट्रेन के जरिए बागेश्वर धाम जाने का यह है रूट

Sanjay Patel
3 Jun 2023 1:43 PM GMT
Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur: बागेश्वर धाम कैसे जाएं, बस व ट्रेन के जरिए बागेश्वर धाम जाने का यह है रूट
x
Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur: एमपी के छतरपुर के समीप बागेश्वर धाम स्थित है। यह एक ऐसा चमत्कारिक मंदिर है जहां भगवान बालाजी के दरबार में भक्तों की अर्जी लगाने के बाद उनकी सुनवाई की जाती है।

Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur Kaise Jaye, Bageshwar Dham Arji Kaise Lagayen: एमपी के छतरपुर के समीप बागेश्वर धाम स्थित है। यह एक ऐसा चमत्कारिक मंदिर है जहां भगवान बालाजी के दरबार में भक्तों की अर्जी लगाने के बाद उनकी सुनवाई की जाती है। ऐसा माना जाता है कि यहां पहुंचने वाले भक्तों के हर तरह के कष्ट का समाधान हो जाता है। श्री बागेश्वर बालाजी सरकार मंदिर के आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री हैं। जो भक्तों के कष्टों का समाधान कर पूरे देश में सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसा दावा किया जाता है कि यहां आकर श्रद्धालु अपनी अर्जी लगाते हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने के साथ उनकी हर तरह की कष्ट व पीड़ा दूर हो जाती है।

समस्या का निदान पाने देश के कोने-कोने से आते हैं लोग

छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में देश के कोने-कोने से लोग अपनी समस्या का निदान पाने के लिए पहुंचते हैं। बागेश्वर धाम के बारे में कहा जाता है कि यहां पर आप अपनी किसी भी समस्या से संबंधित अर्जी लगाएंगे तो उसका समाधान जरूर आपको मिल जाएगा। बागेश्वर धाम के प्रमुख मठाधीश धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री लोगों के हर तरह के कष्ट का निवारण करते हैं। यहां पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि यदि आप भी बागेश्वर धाम जाना चाहते हैं तो यहां कैसे पहुंचा जा सकता है। इस आर्टिकल के माध्यम से आपको Bageshwar Dham Jane Ka Rasta बागेश्वर धाम जाने के रास्ते के बारे में पूरी जानकारी यहां पर मिल जाएगी।

Bageshwar Dham Jane Ka Rasta: बागेश्वर धाम कैसे पहुंचे?

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम स्थित है। यहां मंगलवार शनिवार के दिन दरबार लगाया जाता है। यहां लोगों के धार्मिक आस्था का प्रमुख केन्द्र बिंदु है। धाम में लोगों की हर तरह के कष्ट का निवारण किया जाता है। यही वजह है कि मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि देश के कोने-कोने में यह विख्यात है। जिसके चलते भारत के सभी राज्यों से लोग अपनी समस्या का निवारण पाने यहां पहुंचते हैं। ऐसा माना जाता है कि यदि आप यहां पर अपनी किसी भी समस्या को समाधान करने के लिए अर्जी लगाते हैं तो उसका निवारण बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अवश्य करेंगे। यही वजह है कि बागेश्वर धाम की चर्चा हमेशा मीडिया की सुर्खियों में भी रहता है। बागेश्वर धाम के यदि आप भी दर्शन करने के इच्छुक हैं तो ट्रेन, बस और हवाई जहाज के माध्यम से पहुंचा जा सकता है।

Bageshwar Dham Train se Jane Ka Rasta: बागेश्वर धाम ट्रेन से कैसे पहुंचे?

यदि आप ट्रेन से बागेश्वर धाम जाने के इच्छुक हैं तो सबसे पहले के नजदीकी रेलवे स्टेशन छतरपुर अथवा खजुराहो का टिकट आपको लेना होगा। इसके लिए अपने शहर के रेलवे स्टेशन से आपको यह जानकारी आसानी से हासिल हो जाएगी कि छतरपुर या खजुराहो रेलवे स्टेशन के लिए कौन सी ट्रेन कब जाती है। यह जानकारी हासिल कर आप ट्रेन में अपना रिजर्वेशन करा लें। यदि आप अपने मोबाइल के माध्यम से छतरपुर अथवा खजुराहो रेलवे स्टेशन Chhatarpur or Khajuraho Railway Station जाने वाली ट्रेनों के संबंध में जानकारी पाना चाहते हैं तो आपको मोबाइल में irctc train लिखकर सर्च करना होगा। जिसके बाद आपके मोबाइल पर यहां जाने वाली समस्त ट्रेनों की लिस्ट सामने आ जाएगी। आप अपनी सुविधा अनुसार इनमें अपना रिजर्वेशन करा सकते हैं।

Delhi to Chhatarpur Train: दिल्ली से छतरपुर जाने वाली ट्रेन

यहां पर आपको दिल्ली से छतरपुर जाने वाली ट्रेनों की जानकारी प्रदान की जा रही है जिनके माध्यम से आप आसानी से बागेश्वर धाम पहुंचकर यहां के दिव्य दरबार में अपनी समस्या का निदान पा सकते हैं। ट्रेन नंबर 18238 सोमवार से रविवार हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर रवाना होती है जिससे आप भोपाल तक पहुंच सकते हैं। ट्रेन नंबर 12646 प्रत्येक गुरुवार को हजरत निजामुद्दीन से सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर रवाना होती है जो भोपाल दोपहर 3.25 बजे पहुंचती है। इसी तरह ट्रेन नंबर 12148 जो गुरुवार को हजरत निजामुदृदीन से सुबह 5.10 बजे रवाना होकर दोपहर 3.25 बजे पहुंचती है। ट्रेन नंबर 12644 गुरुवार को हजरत निजामुद्दीन से सुबह 5.10 बजे रवाना होकर दोपहर 3.25 बजे पहुंचती है। 12804 बुधवार और रविवार को हजरत निजामुद्दीन से सुबह 5.10 बजे रवाना होकर दोपहर 3.25 बजे पहुंचती है। 12138 प्रतिदिन नई दिल्ली से सुबह 5.15 बजे रवाना होकर शाम 4.45 बजे पहुंचती है। 12782 हजरत निजामुद्दीन से सुबह 5.10 बजे रवाना होकर दोपहर 3.25 बजे भोपाल पहुंचती है। 12716 प्रतिदिन नई दिल्ली से दोपहर 1 बजे रवाना होकर रात 10.25 बजे पहुंचती है। 12622 नई दिल्ली से रात 9.05 बजे रवाना होकर सुबह 6.50 बजे पहुंचती है। इसी तरह ट्रेन नंबर 22710 प्रत्येक गुरुवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 11.15 बजे रवाना होकर सुबह 8.35 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचती है। इन ट्रेनों के माध्यम से आप भोपाल तक पहुंच सकते हैं। जहां से बागेश्वर धाम की दूरी तकरीबन 365 किलोमीटर है। भोपाल से आप खजुराहो अथवा छतरपुर तक पहुंचने के बाद धाम तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

Bageshwar Dham Bus se Jane Ka Rasta: बागेश्वर धाम सड़क मार्ग से कैसे पहुंचे?

बागेश्वर धाम बस या सड़क मार्ग से जाने के लिए आपको सबसे पहले यह पता करना होगा कि कौन सी बस छतरपुर के लिए जाती है। यह जानकारी हासिल करने के बाद आप जाने वाली बस का टिकट कटवाकर यहां पहुंच सकते हैं। वर्तमान समय पर यहां के लिए सुपर एसी बस का भी संचालन होता है जैसे Red Bus, AbhiBus, Goibibo आदि। यहां के लिए टिकट आप Bus Booking App के माध्यम से भी बुकर करके बागेश्वर धाम मंदिर दर्शन करने पहुंच सकते हैं। छतरपुर पहुंचने के बाद आपको प्राइवेट टैक्सी के माध्यम से खजुराहो पन्ना रोड होते हुए गंज के गड़ा गांव तक जाना होगा। यहां से बागेश्वर धाम की दूरी मात्र 3 किलोमीटर है। बागेश्वर धाम पहुंचने के लिए आपको थोड़ा पैदल चलना होगा। यदि आप स्वयं के वाहन से यहां पहुंचने की सोच रहे हैं तो आपके वाहन का ऑल इंडिया परमिट होना आवश्यक है। वाहन में FastTag भी लगा होना चाहिए। वाहन संबंधी दस्तावेज व चालक के पास Licence होना चाहिए। Google Map Location की सहायता से आप आसानी से इस दिव्य धाम तक पहुंच सकते हैं।

हवाई जहाज से Bageshwar Dham Jane Ka Rasta:

यदि आप हवाई मार्ग से बागेश्वर धाम पहुंचने की सोच रहे हैं तो आपको सबसे पहले यह पता करना होगा कि जहां आप रहते हैं वहां के Airport से बागेश्वर धाम के नजदीकी एयरपोर्ट खजुराहो एयरपोर्ट Khajuraho Airport के लिए फ्लाइट कौन सी है। जिसमें आप टिकट बुक करा सकते हैं। जिसके माध्यम से छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के नजदीकी एयरपोर्ट खजुराहो पर उतरकर यहां से टैक्सी में सवार होकर धाम तक पहुंच सकते हैं।

बागेश्वर मंदिर दर्शन के लिए टोकन कैसे पाएं?

बागेश्वर धाम में मंदिर सेवा समिति के कर्मचारियों द्वारा हर माह टोकन का वितरण किया जाता है। ऐसे में आप वहां टोकन प्राप्त कर सकते है।। इसके बाद बागेश्वर धाम में हेल्प लाइन नंबर भी उपलब्ध कराया गया है जिस पर फोन कर टोकन के बारे में जानकारी ली जा सकती है। टोकन Token आपके पास होगा तभी Bageshwar Dham Mandir Ka Darshan कर पाएंगे। यहां जाने का खर्चा आपके ऊपर निर्भर रहता है। क्योंकि आप किस मार्ग से और कैसे बागेश्वर धाम जाते हैं। उसके अनुसार आपको खर्च वहन करना होगा।

बागेश्वर धाम सरकार की कैसे लगाएं अर्जी?

विभिन्न तरह की समस्याओं का निवारण पाने के लिए बागेश्वर धाम में पहले अर्जी लगाई जाती है। बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा अर्जी कैसे लगाएंगे इसकी पूरी प्रक्रिया की जानकारी यहां पर मिलेगी। बालाजी के दरबार में अर्जी लगाने के लिए आपको एक पर्ची पर अपनी समस्या लिखकर उसे लाल कपड़े में नारियल के साथ बांधकर यहां परिसर में रखना होता है। यहां पर आपको लाल, पीले और काले कपड़े में बंधे हुए नारियल मिल जाएंगे। इसके पीछे की वजह यह है कि यदि आपकी अर्जी सामान्य है तो लाल कपड़े में नारियल बांधे। यदि शादी विवाह से जुड़ी अर्जी है तो नारियल को पीले कपड़े में बांधें। यदि प्रेत-बाधा से जुड़ी अर्जी है तो नारियल को काले कपड़े में बांधना होगा। इसके साथ ही यह भी कजा जाता है कि यदि आप यहां आकर अर्जी नहीं लगा सकते तो अपने घर पर ही पूजा स्थल में नारियल के साथ अपनी अर्जी लगा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि घर पर लगी अर्जी को भी बालाजी स्वीकार कर लेते हैं। इसके पश्चात एक माला लेकर बागेश्वर धाम बालाजी का जाप करना है। माला जाप के साथ आपको एक विशेष मंत्र ओम बागेश्वराय नमः का जाप करना होगा। इस तरह से बागेश्वर धाम सरकार की अर्जी आप लगा सकते हैं।

अर्जी स्वीकार हुई या नहीं कैसे चलता है पता?

बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शासत्री के मुताबिक यदि आपने सच्ची श्रद्धा से अर्जी लगाई है और आपकी अर्जी स्वीकार हुई तो आपको सपने में लगातार दो दिन तक बंदर दिखाई देंगे। यदि इस दौरान एक दिन बंदर दिखाई दे तो यह माना जाता है कि आपकी अर्जी पहुंच चुकी है। अर्जी के स्वीकार होने पर घर के किसी सदस्य को सपने में दो दिन तक बंदर दिखाई देंगे। यदि आपकी अर्जी स्वीकार न हुई हो यानी कि आपको सपने में बंदर न दिखें तो पुनः मंगलवार को यह उपाय आपको करने होंगे। इन उपायों को दो से तीन मंगलवार तक दोहराने से आपकी अर्जी अवश्य स्वीकार होगी। इसके बाद आपकी हर तरह की समस्या का निवारण श्री बागेश्वर बालाजी सरकार की कृपा से हो सकेगी।

Next Story