मध्यप्रदेश

Dewas Honeytrap Case: फोन में लड़की ने कहा आप अच्छे इंसान हो, दोस्ती की जा सकती, डॉक्टर के मन में फूट पड़े लड्डू, फिर भरने पड़े 9 लाख रूपए

Dewas Honeytrap Case: फोन में लड़की ने कहा आप अच्छे इंसान हो, दोस्ती की जा सकती, डॉक्टर के मन में फूट पड़े लड्डू, फिर भरने पड़े 9 लाख रूपए
x
Dewas Honeytrap Case: एमपी में हनीट्रैप का मामला सामने आया और एक डॉक्टर से लड़की ने 9 लाख रूपये ऐंठ लिए.

Dewas Honey Trap Case: एमपी के देवास में हनीट्रैप (Honeytrap In Dewas) का मामला सामने आया है और लड़की के कॉल पर डॉक्टर ऐसे लट्टू हुआ कि उसे तकरीबन 9 लाख रूपये राजस्थान की एक लड़की को भरने पड़े। इसके बाद वह पुलिस की मदद लिया तो पूरे मामले का खुलासा हो पाया।

जानकरी के तहत देवास शहर के प्राइम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के संचालक डॉ. पवन कुमार चिल्लोरिया के हनी ट्रैप मामले में पुलिस आरोपी लड़की को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि देवास के दो डॉक्टरों ने इस लड़की को हनीट्रैप की सुपारी दी थी।

ऐसे हुई बात की शुरूआत

डॉक्टर पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि 17 जून 2022 को उनके मोबाइल पर पहली बार कॉल आया और फोन करने वाली लड़की ने बताया कि उसका नाम जोया है। पहली बार लड़की ने कहा कि वह दूसरे डॉक्टर को फोन लगा रही थी, गलती से फोन उनके नंबर पर लग गया है। थोड़ी ही देर बाद दुबारा लड़की का फोन आया और उसने डॉक्टर को कहा कि आप अच्छे इंसान लग रहे हो, आप से दोस्ती की जा सकती है। फिर क्या था डॉक्टर भी लड़की की मीठी आवाज सुनकर लट्टू हो गए।

9 लाख रूपये का पड़ा रॉन्ग नंबर

डॉक्टर को लड़की से रॉग नंबर पर बात करना तकरीबन 9 लाख रूपये पड़ा। लड़की ने डॉक्टर से बात करते ही उसकी कमजोरी को समझ गई और वह रिकॉर्डिंग कर लिया। जिसकी धौंस बता कर डॉक्टर से रूपये ऐंठ लिये। जिसके बाद डॉक्टर की आंख खुली और उसने पुलिस में शिकायत की।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी लड़की को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि देवास के ही दो डॉक्टरों की सुपारी पर लड़की ने डॉक्टर पवन को निशाना बनाया था। पुलिस हनी ट्रैप मामले की तह तक जाने के लिए जांच कर रही है।

Next Story