मध्यप्रदेश

Har Ghar Tiranga: घरों में तिरंगा लहराने का बदला नियम, सीएम शिवराज ने खरीदा तिरंगा, कही यह बड़ी बात

Har Ghar Tiranga: घरों में तिरंगा लहराने का बदला नियम, सीएम शिवराज ने खरीदा तिरंगा, कही यह बड़ी बात
x
Har Ghar Tiranga: हर घर में तिरंगा लगाए जाने के अभियान में जहाँ सीएम शिवराज सिंह स्वयं आगे आ गए है वहीं घरों में तिरंगा लहराने के लिए नियम में बदलाव किया गया है।

MP Bhopal News: हर घर में तिरंगा (Har Ghar Tiranga) लगाए जाने के अभियान में जहाँ सीएम शिवराज (CM Shivraj Singh Chouhan) स्वयं आगे आ गए है वहीं घरों में तिरंगा लहराने के लिए नियम में बदलाव किया गया है। खबरों के तहत यदि आप अपने घर में तिरंगा झंडा फहराते हैं तो इसके लिए कड़े नियमों का पालन नहीं करना पड़ेगा। सूर्यास्त के समय ध्वज को सम्मान पूर्वक उतारकर नहीं लाना पड़ेगा। सारी रात झंडा लहरा सकता है। झंडे के पोल की लंबाई कि कोई शर्त नहीं है। लोहे के अलावा लकड़ी के डंडे पर भी झंडा फहराया जा सकता है, हालांकि नियम में यह छूट केवल निजी आवास के लिए दी गई है।

खून पसीने की कमाई से खरीदें तिरंगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज देश का गौरव और सम्मान है। किसी भी कीमत पर तिरंगे की शान नहीं जानी चाहिए। हर घर तिरंगा अभियान में हम अपने खून-पसीने की कमाई से अपने घर पर फहराने के लिए तिरंगा खरीदें।

आजादी का मनाया जा रहा अमृत महोत्सव

ज्ञात हो कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) मनाया जा रहा है। जिसके तहत निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस देश भर के घरों में तिरंगा लहराया जाएगा। इसके लिए 13 से 17 अगस्त तक लोग अपने घरों में तिरंगा लहरा का इस अमृत महोत्सव में अपनी हिस्सेदारी कर सकते हैं।

Next Story