
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- एमपी को राजस्थान से...
मध्यप्रदेश
एमपी को राजस्थान से जोड़ने वाली 'हल्दीघाटी एक्सप्रेस' इतने दिनों तक रहेगी निरस्त, जानें
Suyash Dubey | रीवा रियासत
1 Jan 2023 11:08 AM IST

x
Haldighati Express
हल्दीघाटी एक्सप्रेस (Haldighati Express) के निरस्त होने की खबर आई है।
Haldighati Express Train News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। बता दें की पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के रतलाम नीमच सेक्शन के मंदसौर एवं पिपलिया स्टेशनों के मध्य मेगा ब्लाक के कारण कोटा होकर जाने वाली हल्दीघाटी एक्सप्रेस (Haldighati Express) को आंशिक रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
गाड़ी संख्या 19818 कोटा होकर यमुना ब्रिज आगरा से रतलाम को जाने हल्दीघाटी एक्सप्रेस दिनांक 07, 14, 21 और 28 जनवरी, 2023 को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान करेगी यह गाड़ी चित्तौड़गढ़- रतलाम के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक व जनसम्पर्क अधिकारी रोहित मालवीय ने बताया कि इस संबंध में सर्व संबंधित स्टेशनों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।
Next Story




