मध्यप्रदेश

Groom Bride Firing Video: स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने चलाई बन्दूक, वीडियों वायरल, पुलिस कर रही तलाश

Groom Bride Firing Video: स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने चलाई बन्दूक, वीडियों वायरल, पुलिस कर रही तलाश
x
Groom Bride Firing Video: चम्बल के चलन का दूल्हे-दुल्हन पर दिखा असर.

ग्वालियर। एमपी के चंबल के चलन का असर दुल्हे-दुल्हन पर भी देखा जा रहा है। इसका एक वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हर्ष फायरिंग करने वाले दुल्हे की तलाश कर रही है।

दरअसल चंबल में हथियार चलाने के वीडियों सामने आते रहते हैं। तो वही एक बार फिर दो वीडियों सामने आए है। एक वीडियों में जयमाला के दौरान दुल्हा स्टेज से बंदुक चलाकर हर्ष फायर कर रहा है और बंदुक दुल्हन भी पकड़े हुए है। तो वही दूसरा वीडियों एक स्टूडेंट का सामने आया है। जिसमें वह अपनी छाती पर कट्‌टा रखे हुए है। वीडियों सामने आने के बाद पुलिस ने उसे स्टूडेंट को गिरफ्तार कर लिया है।


दूल्हे की तलाश में पुलिस

स्टेज से हर्ष फायरिंग करने वाले दुल्हे का वीडियों सामने आने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक यह वीडियों ग्वालियर के गोले का मंदिर क्षेत्र का बताया जा रहा है। एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि दूल्हे की तलाश की जा रही है। जल्दी उसे हिरासत में ले लिया जाएगा।

ज्ञात हो कि किसी भी कार्यक्रम में शास्त्र प्रदर्शन एवं फायरिंग करना प्रतिबंधित है। इसके बाद भी आयोजनों में लोग शास्त्र का उपयोग करने के साथ ही गोलिया चला रहे है। दरअसल कई बार जश्न में चलाई गई गोलियों का उसमें शामिल लोग निशाना बन गए है। जिसके चलते इस पर रोक लगाई गई। एमपी के चंबल क्षेत्र में शास्त्र का उपयोग आज भी लोग जमकर कर रहें है।

छात्र के खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्रवाई

पुलिस ने सीने पर कट्टा रखकर वीडियों बनाने वाले युवक तेजस गुर्जर जो कि भगत सिंह नगर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से देसी कट्‌टा बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story