मध्यप्रदेश

MP DA Hike 2023: लाखो कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! सरकार ने बढ़ाया 4% DA, जनवरी माह से मिलेगा लाभ

MP DA Hike 2023 News
x
MP DA Hike 2023 News: एमपी की शिवराज सरकार ने कर्मचारियों एवं पेंशनर्रो को डीए का दिया तोफा

MP DA Hike 2023 News: राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशर्नरो के लिए नया वर्ष खुशखबरी लेकर आया है और शिवराज सरकार ने डीए बढ़ाए जाने की मांग को पूरा करते हुए 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ता का तोहफा दे दिया है। इसमें कर्मचारियों के साथ ही पेंशनरो को भी भत्ता दिए जाने का ऐलान किया गया है। सरकार के इस निणर्य से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों एवं पेशर्नरों का फरवरी माह में वेतन बढ़ कर आएगा।

5 लाख कर्मचारियों को लाभ

एमपी सरकार के इस फैसले से मध्यप्रदेश के तकरीबन 5 लाख नियमित कर्मचारियों को बड़े हुए डीए का लाभ मिलने जा रहा है। जानकारी के तहत राज्य के कर्मचारियों को अभी तक 34 प्रतिशत एवं पेंशनर्रा को 33 प्रतिशत डीए सरकार के द्वारा दिया जा रहा है। तो वही सरकार के इस निणर्य से कर्मचारियों को 38 प्रतिशत एवं पेंशर्नरों 37 प्रतिशत मंहगाई भत्ता मिलेगा। राज्य के वित्त विभाग ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए है।

वित्त विभाग ने कर्मचारियों एवं पेंशनरो के बढ़ा गए महंगाई भत्ता को जनवरी माह से लागू कर दिए है। जिसके चलते उन्हे फरवरी माह में मिलने वाली सैलरी एवं पेंशन बढ़े हुए भत्ते के साथ मिलेगी।

चुनावी वर्ष में बल्ले-बल्ले

ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनाव 2023 में होने जा रहे है। ऐसे में एमपी सरकार लगातार प्रदेश के जनप्रतिनिधि से लेकर कर्मचारियों को खुश करने में लगी हुई है। प्रदेश में कर्मचारियों एवं पेंशर्नरों की एक बड़ी सख्या है। ऐसे में सरकार का उन फोकस है।

Next Story