मध्यप्रदेश

Gram Rojgar Sahayak MP 2023: बड़ा ऐलान! हर महीने खाते में आएंगे ₹18000

Gram Rojgar Sahayak MP 2023
x

Gram Rojgar Sahayak MP 2023

Gram Rojgar Sahayak Madhya Pradesh 2023: मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रोजगार सहायकों को बड़ा तोहफा दिया है।

Gram Rojgar Sahayak MP 2023 | Gram Rojgar Sahayak Madhya Pradesh 2023: मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रोजगार सहायकों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम शिवराज ने बुधवार को रोजगार सहायक सम्‍मेलन में वेतन दोगुना करने और सभी सरकारी सुविधाएं देने की घोषणा कर दी है।

Rojgar sahayak Salary Double MP | Rojgar sahayak Salary Double Madhya Pradesh

MP के करीब 23 हजार ग्राम रोजगार सहायकों को चुनाव से पहले बड़ी खुशखबरी मिल गई है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुक्रम में आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम रोजगार सहायकों के मानेदय में वृद्धि के आदेश जारी कर दिये गये। राज्य मंत्रि-परिषद द्वारा 12 जुलाई, 2023 को इस संबंध में निर्णय लिया गया था। उसी दिनांक से ग्राम रोजगार सहायकों का मानदेय 9 हजार रूपये के स्थान पर 18 हजार रूपये किया गया है। आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

MP Gram Rojgar Sahayak | Madhya Pradesh Gram Rojgar Sahayak

सीएम ने आगे कहा कि अब रोजगार सहायकों की सेवा आसानी से समाप्त नहीं की जा सकेगी। विभागीय जांच/ अन्य जांच आदि के पश्चात, आवश्यक प्रक्रिया अपनाने के बाद ही कार्यवाही होगी।

सीएम शिवराज ने ऐलान किया कि पंचायत सचिव की नियुक्ति में 50 प्रतिशत स्थान रोजगार सहायकों के लिए सुरक्षित रहेंगे। रोजगार सहायकों को भविष्य में स्थानांतरण और नियुक्ति से संबंधित कार्यों में पंचायत सचिवों के समान ही माना जाएगा। इसके लिए आवश्यक नियम बनाए जाएंगे।

Next Story