मध्यप्रदेश

उपार्जन के बाद 72 घंटे में करना होगा अनाज का उठाव, पंजीयन की तारीख बढ़ी

News Desk
4 March 2021 3:28 PM GMT
भोपाल। सरकार ने एक बार किसानों की सुविधा को देखते हुए फैसला लिया है। जिसमें कहा गया है कि उपार्जन के बाद 72 घंटे में अनाज का उठाव करना होगा तो वहीं पंजीयन कराने की तारीख 5 मार्च तक कर दी है। किसानों को खरीदी के समय कोई परेशानी नहीं हो इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं चने के लिये किसान 5 मार्च तक पंजीयन करा सकते हैं।

जानकारी अनुसार किसानों को खरीदी के समय होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। बीते दिवस हुई बैठक में किसानों को हित में निर्णय लिये हैं। फसल को उपार्जन करने के बाद 72 घंटे में उठाव करना होगा अन्यथा परिवहनकर्ता तथा कार्य में लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। बताया गया है कि सरकार गेहूं के पहले चना, मसूर तथा राई की खरीदी करने जा रही है। इसकी व्यवस्था बनाने के लिये सरकार ने अधिकारियों को निर्देशित किया है। साथ ही उपार्जित फसलों के भंडारण एवं परिवहन को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं

सरकार ने सख्त लहजे में कहा है कि अनाज उपार्जन के 72 में उठाव करना आवश्यक है। यदि अनाज उठाव एवं परिवहन में लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी। सरकार के इस आदेश के बाद किसानों में खुशी व्याप्त है। अब उन्हें अनाज का विक्रय करने में आसानी होगी। तो वही उठाव एवं परिवहन में लापरवाही की वजह से काफी अनाज खराब हो जाता था। जिससे नुकसान उठना पड़ता था।

Next Story