मध्यप्रदेश

राज्यपाल ने नवनियुक्त MP High Court के Chief Justice रवि विजयकुमार मलिमठ को शपथ ग्रहण कराया

Aaryan Puneet Dwivedi
14 Oct 2021 7:13 PM IST
राज्यपाल ने नवनियुक्त MP High Court के Chief Justice रवि विजयकुमार मलिमठ को शपथ ग्रहण कराया
x

राज्यपाल ने नवनियुक्त MP High Court के Chief Justice रवि विजयकुमार मलिमठ को शपथ ग्रहण कराया

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति श्री रवि विजयकुमार मलिमठ को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति की शपथ राजभवन में दिलाई।

भोपाल। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल (MP Governor Shri Mangubhai Patel) ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति श्री रवि विजयकुमार मलिमठ (MP High Court Chief Justice Shri Ravi Vijaykumar Malimath) को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति की शपथ राजभवन में दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गुरूवार को सांदीपनि सभागार राजभवन में किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद थे।

गृह, जेल, संसदीय कार्य और विधि एवं विधायी कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा और भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री विश्वास सारंग, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा, सांसद साध्वी सुश्री प्रज्ञा सिंह ठाकुर, वी.डी. शर्मा, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, पी.सी.शर्मा, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधिपतिगण, विधि-विधायी कार्य एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुये। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने शपथ विधि कार्यवाही का संचालन किया।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story