मध्यप्रदेश

MP Chunav 2022: राज्यपाल ने दी मंजूरी, अब महापौर को चुनेगी जनता और पार्षद बनाएंगे नपा अध्यक्ष

Rewa Nagar Nigam Chunav 2022
x
अब मध्य प्रदेश में महापौर को जनता चुनेगी और नपा अध्यक्ष का पार्षदो द्वारा चुनाव कराया जायेगा।

MP Chunav News: अंततः शिवराज सरकार का प्रयास सफल रहा। नगरी निकाय चुनाव में महापौर और नपा अध्यक्ष का चुनाव जनता से कराने के लिए भाजपा सरकार प्रयासरत थी। इसके लिए अध्यादेश लाया गया। लेकिन इसमें आंशिक परिवर्तन करते हुए भेजा गया प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। राज्यपाल ने मंजूरी देते हुए महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष या कहें सीधे जनता से कराने की अनुमत मिल गई है। वहीं नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष पार्षदों को चुनना होगा।

अधिसूचना प्रकाशित

गुरुवार को राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने सरकार द्वारा भेजे गए अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशन भी कर दिया गया। राज्यपाल के पास भेजे गए अधिसूचना में सरकार ने ही महापौर का चुनाव जनता किए जाने का मसौदा तैयार किया था। जिसे राजपाल ने मंजूरी दे दी।

जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने यह मसौदा तैयार कर गुरुवार को राज्यपाल के पास भेजा था। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को ही राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात कर अध्यादेश मंजूर करने का आग्रह किया। जिस पर रज्यपाल ने अपने स्वीकृति की मुहर लगा दी।

जानकारी के अनुसार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर कमलनाथ ने महापौर और अध्यक्ष चुनाव सीधे जनता से करवाने के बजाय पार्षदों से करवाने के लिए अध्यादेश पास कर नियम लागू कर दिया था। लेकिन बीच में ही सरकार गिर गई। भाजपा की सरकार बनने के बाद पहले तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाहते थे कि महापौर और नपा अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता से हो।

लेकिन बाद में इसमें आंशिक संशोधन करते हुए महापौर का चुनाव जनता से वही नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव पार्षदों से करवाने का प्रस्ताव तैयार कर राज्यपाल के पास भेजा गया। बीते गुरुवार को मंजूरी मिल गई है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story