मध्यप्रदेश

स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगाँठ पर सरकार की बड़ी तैयारी, 5 करोड़ लोगो को मिलेगा लाभ

स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगाँठ पर सरकार की बड़ी तैयारी, 5 करोड़ लोगो को मिलेगा लाभ
x
एमपी की शिवराज सरकार 7 अप्रैल को मनाने जा रही उत्सव

एमपी: आगामी 7 अप्रैल को स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस विशेष पर्व पर एमपी की शिवराज सरकार ने बड़ी तैयारी की है और सरकार 5 करोड़ लोगो को लाभान्वित करने जा रही है।

मनाया जाएगा अन्न उत्सव

खबरों के तहत अमृत महोत्सव पर 7 अप्रैल को अन्न उत्सव मनाया जाएगा, इससे लगभग 5 करोड़ हितग्राहियों को 6 माह तक निःशुल्क खाद्यान्न मिलेगा। अन्न वितरण के लिए प्रशासन ने नोडल अधिकारी की नियुक्ति भी की है।

मंत्री ने दी जानकारी

प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ से प्रारंभ आजादी का अमृत महोत्सव पर मध्य प्रदेश के लगभग 5 करोड़ हितग्राहियों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरित किया जाएगा। समारोह पूर्वक होने वाले इस उत्सव को देश में एक साथ 7 अप्रैल को मनाया जा रहा है।

सिंतबर तक मिलेगा आनाज

मंत्री श्री साहू ने बताया कि हितग्राहियों को निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण सितंबर 2022 तक किया जाएगा। यह खाद्यान्न राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में नियमित रूप से प्रदाय किये जा रहे खाद्यान्न की मात्रा के अतिरिक्त होगा। अभी तक यह योजना मार्च 2022 तक ही थी।

प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति फैज अहमद किदवई ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। सरकारी राशन दुकानों की साज-सज्जा भी की जा रही है। पात्र हितग्राही 7 अप्रैल को उचित मूल्य की दुकान पर पहुँचें और अपना खाद्यान्न प्राप्त करें। योजना के ऐसे हितग्राही जो माह मार्च में अपना खाद्यान्न प्राप्त नहीं कर सके थे, वे अन्न उत्सव के दिन मार्च का खाद्यान्न भी प्राप्त कर सकेंगे।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story