मध्यप्रदेश

एमपी के गरीब किसान परिवार को हर साल सरकार दे रही ₹22000, फटाफट चेक करें आपको मिल रहा है या नहीं?

PM Kisan
x

PM Kisan

मध्य प्रदेश के किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूती प्रदान करें केंद्र और राज्य की सरकार मिलकर कई योजनाएं संचालित कर रही हैं।

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana News: मध्य प्रदेश के किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूती प्रदान करें केंद्र और राज्य की सरकार मिलकर कई योजनाएं संचालित कर रही हैं। वहीं कई योजनाएं प्रत्यक्ष रूप से किसानों को आर्थिक लाभ दे रही हैं। बताया गया है कि वर्तमान समय में मध्य प्रदेश के किसानों को 22 हजार रुपए नकद दिए जा रहे हैं। साथ में कृषि के विकास और किसानों के कल्याण के लिए सरकार कृषि इनपुट से लेकर पशुपालन, कृषि मशीनरी पर सब्सिडी उपलब्ध करवा रही है।

किन योजनाओं के तहत मिल रहा पैसा PM Kisan Samman Nidhi Yojana Latest Update

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश के छोटे और गरीब तबके की किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना बिना के माध्यम से 4000 रुपए हर वर्ष, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से 6000 रुपए प्रतिवर्ष तथा लाडली बहन योजना के माध्यम से 12000 रुपए हर वर्ष दिए जा रहे हैं। इस तरह सरकार हर परिवार को 22 हजारों रुपए दे रही है।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों को आर्थिक सहयोग करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के माध्यम से 4000 दिए जा रहे हैं। यह 4000 रुपए किसानों को दो 2000 की 6-6 महीने में किस्त जारी की जा रही है।

प्रधानमंत्री सम्मान निधि

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि किसानों को आर्थिक सहयोग करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार संचालित कर रही है। इस योजना में किसानों को 6000 रुपए दिए जा रहे हैं यह 6000 रुपए हर 4 महीने में 2000 रुपए की किस्त दी जाती है। इस तरह वर्ष भर में किसानों को 6000 रुपए प्राप्त होते हैं।

लाडली बहन योजना

हाल के दिनों में शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ी घोषणा करते हुए मध्य प्रदेश की महिलाओं को लाडली बहन योजना के तहत 1000 रूपए महीना दिया जा रहा है। इस तरह प्रदेश की 200000 रुपए से कम वार्षिक आए वाले परिवार की महिलाओं को वर्ष भर में 12 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके लिए बहुत जल्दी आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Next Story