मध्यप्रदेश

Good News: 2500000 रुपए बढ़ गया MP के विधायकों का स्वेच्छा अनुदान

Good News: 2500000 रुपए बढ़ गया MP के विधायकों का स्वेच्छा अनुदान
x
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विधायकों की स्वेच्छा अनुदान राशि में 25 लाख रुपए की बढ़ोतरी कर दी है।

Voluntary grant of MP MLAs increased by 25 lakhs: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विधायकों की स्वेच्छा अनुदान राशि में 25 लाख रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के अभिभाषण के बाद बोलते हुए यह बड़ा ऐलान किया है। विधायकों की स्वेच्छा अनुदान राशि 50 लाख रुपए थी जिसे अब बाढ़ाकर 75 लाख रुपए कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय का विपक्ष के विधायकों ने भी स्वागत किया है। विधायकों का कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा किया गया यह निर्णय स्वागत योग्य है।

विपक्षी विधायकों ने भी किया स्वागत

मुख्यमंत्री के इस फैसले का विपक्षी विधायकों ने भी स्वागत किया है। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने स्वेच्छा अनुदान बढ़ाए जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का आभार जताते हुए कहा है कि विधायकों को अब काफी सहूलियत होगी। वह अपने क्षेत्र के लोगों का सहयोग कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि कई बार स्वेच्छा अनुदान राशि कम होने से लोगों को मदद करने में काफी दिक्कत होती थी।

वही बताया गया है कि कांग्रेस के विधायक पाची लाल मीणा ने कहा है कि सरकार ने स्वेच्छा अनुदान की राशि बढ़ाने में कमी कर दी है। स्वेच्छा अनुदान राशि 50 हजार रुपए बढ़ाई जानी चाहिए थी। जिससे विधायक अपने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों की मदद कर सके।

प्रदेश के राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शिक्षा अनुदान राशि बढ़ाने पर विधायकों को बधाई दी है। वहीं विधायकों में भी काफी प्रसन्नता देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों की शिक्षा, क्षेत्र के बीमार लोगों की मदद, तथा अन्य आपदा के समय मौके पर मौजूद विधायक अपने अनुदान राशि के माध्यम से सहयोग करते हैं। यह बहुत बढ़िया है स्वेच्छा अनुदान राशि में हुई वृद्धि अवश्य ही क्षेत्रीय विधायकों के लिए काफी सहयोगी सिद्ध होगी।

Next Story