मध्यप्रदेश

गुड न्यूज़! एमपी सरकार महिलाओ के Account में भेजेगी ₹12000, देखे सूची में आपका नाम कैसे आएगा?

MP Ladli Behan Yojana 2023
x

MP Ladli Behan Yojana 2023

MP Ladli Behan Yojana 2023: एक ओर जहां 1 फरवरी को देश की वित्त मंत्री बजट पेश करें रही है।

MP Ladli Behan Yojana 2023: एक ओर जहां 1 फरवरी को देश की वित्त मंत्री बजट पेश करें रही है। वही इसके पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ी घोषणा की है। सीएम ने शनिवार को नर्मदा जयंती के असर पर यह घोषणा की है। उन्होने कहा कि मां नर्मदा की प्रेरणा से प्रदेश की अपनी सभी बहनों के लिए एक योजना तैयार की है। सीएम ने योजना का नाम 'लाडली बहन योजना' बताया है।

क्या है 'लाडली बहन योजना'

सीएम शिवराज का कहना है कि प्रदेश की बहनों को आत्मनिर्भर तथा उनके सशक्तिकरण के लिए 'लाडली बहन योजना' लेकर आये हैं। इस योजना के तहत इनकम टैक्स पेयी को छोड़कर सभी महिलाओं को घर खर्च के लिए 1000 रूपये महीना दिया जायेगा। ऐसे में 'लाडली बहन योजना' के माध्यम से हर बहनों को वर्ष भर में 12000 हजार रूपये दिये जायेंगे।

केबिनेट में जल्दी ही होगा पास

सीएम ने कहा है कि इस योजना को बहुत जल्दी केबिनेट में पास कर लागू किया जायेगा। हितग्राही बहनों को चिन्हित करने के लिए प्रदेश के सभी गांवों में शिविर लगाया जायेगा। महिलाओं से फार्म भरवाए जायेंगे। तीन महीने तक अभियान चलेगा।

5 फरवरी से मिलेगा लाभ

अमरकंटक में सीएम जन सेवा अभियान कें संभाग स्तरीय स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां उन्होने कहा कि मैं जनता का सेवक हूं। साथ ही इस अभियान के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि 5 फरवरी से पूरे प्रदेश में विकास यात्रा शुरू हो रही है। गांव-गांव जाकर हितग्राहियों को योजनाओं का दिलाना सुनिश्चित किया जायेगा। अगर किसी पात्र को लाभ नहीं मिल रहा है तो वह सीएम हेल्पलान में शिकायत कर सकता है।

Next Story