मध्यप्रदेश

गुड न्यूज़! एमपी में अब 100 रूपए में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर? फटाफट जाने Latest Update

MP LPG Gas Cylinder Price
x

MP LPG Gas Cylinder Price

हाल के दिनों में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक ओर जहां महिलाओं को 1000 रुपए महीने देने की बात कही है वही गैस सिलेंडर मैं भी काफी राहत मिलने वाली है।

MP LPG Gas Cylinder Price: महंगाई की मार झेल रही जनता को राहत कब मिलेगा यह किसी को नहीं पता। लेकिन हाल के दिनों में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक ओर जहां महिलाओं को 1000 रुपए महीने देने की बात कही है वही गैस सिलेंडर मैं भी काफी राहत मिलने वाली है। हाल के दिनों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के नाम से प्रदेश की महिलाओ को आर्थिक सहायता देने की बात कही थी।

जंबूरी मैदान में की घोषणा MP Gas Cylinder

मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 मार्च 2023 को लाडली बहन योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि अब महिलाओं को घर खर्च के लिए कुछ पैसे दिए जाने चाहिए। इसीलिए मध्यप्रदेश में मामा के नाम से विख्यात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि वह अब अपनी बहनों के लिए भी कुछ करना चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने लाडली बहन योजना का शुभारंभ किया है। यह योजना 5 वर्षों के लिए है। बाद में इसे बढ़ाया भी जा सकता है।

इस योजना के तहत महिलाओं को 1000 रुपए हर महीने दिए जाएंगे इस तरह से 5 वर्ष में महिलाओं के खाते में सरकार 60 हजार रुपए की मदद करेगी। योजना का शुभारंभ भोपाल के ऐतिहासिक जंबूरी मैदान में किया गया। जहां प्रदेशभर की महिलाएं पहुंची थी।

कार्यक्रम से लौटते वक्त महिलाओं में एक विशेष खुशी देखी जा रही थी। महिलाओं का कहना था कि वास्तव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की बहनों का ध्यान रखते हुए 1000 रुपए देने जा रहे हैं। यह 1000 रुपए अगर महिलाएं सिलेंडर खरीदने में खर्च करें तो उन्हें मात्र अब एलपीजी सिलेंडर 100 रुपए में पड़ेगा। सरकार के इस योजना की महिलाओं ने खूब सराहना की। क्योंकि वर्तमान समय में एलपीजी सिलेंडर के दाम 1100 रुपए के करीब है।

Next Story