मध्यप्रदेश

एमपी के हजारो कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! ₹10000 तक बढ़ सकती है वेतन, जानें

MP employees Salary Hike News
x
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है।

MP Employees Salary Hike News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। एमपी के करीब 48 हजार स्थाई कर्मियों को राज्य सरकार सातवां वेतनमान देने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है की इससे प्रत्येक को 8 से 10 हजार रुपए का फायदा होगा। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद इसे कैबिनेट में लाएंगे। प्रस्ताव में एरियर और नियमितीकरण पर फिलहाल कोई बात नहीं की गई है।

अक्टूबर 2016 में इन्हें छठवां वेतनमान दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार की इस कवायद को चुनावी साल से जोड़ा जा रहा है। एक तरफ प्रमोशन में रिजर्वेशन की तैयारी है तो दूसरी तरफ नियमित कर्मचारियों को डीए के साथ अब स्थाई कर्मचारियों को भी साधा जा रहा है। स्थाई कर्मियों ने 10 साल से अधिक समय तक दैनिक वेतनभोगी के तौर काम किया था और 6 साल पहले उन्हें स्थाई कर्मी बनाया गया।

Next Story