मध्यप्रदेश

सतना, कटनी, जबलपुर से पटना जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी! रेलवे ने बढ़ाई एक्सप्रेस ट्रेन की संचालन अवधी

MP Railway News
x
ग्रीष्मकाल में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के लिए गाड़ी संख्या 05215/05216 बरौनी- यशवंतपुर-बरौनी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को चार-चार ट्रिप और चलाने का निर्णय लिया गया है।

मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए लेटेस्ट न्यूज़ सामने आ रही है। भारतीय रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के लिए गाड़ी संख्या 05215/05216 बरौनी- यशवंतपुर-बरौनी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को चार-चार ट्रिप और चलाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर हाल्ट लेकर जबलपुर के रास्ते गन्तव्य को जाएगी।

जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 05215 बरौनी-यशवंतपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 03.06.2023 से 24.06. 2023 तक प्रत्येक शनिवार को (चार ट्रिप) बरौनी स्टेशन से 14.30 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 10.20 बजे इटारसी पहुँचकर, 10.30 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, तीसरे दिन 16.30 बजे यशवंतपुर स्टेशन पहुँचेगी।

बता दें की इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05216 यशवंतपुर-बरौनी एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 06.06.2023 से 27.06.2023 तक प्रति मंगलवार को (चार ट्रिप) यशवंतपुर स्टेशन से 07.30 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 18.15 बजे इटारसी पहुँचकर 18.25 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, तीसरे दिन 12.30 बजे बरौनी स्टेशन पहुंचेगी।

कोच कंपोजीशन

कोच कंपोजीशन की बात की जाए तो इस गाडी में 02 वातानुकूलित द्वितीय- सह- तृतीय श्रेणी, 10 शयनयान श्रेणी, 08 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसआरएलडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।

गाड़ी के हाल्ट

अगर हाल्ट की बात की जाए की यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, रामागुंडम, काजीपेट, जनगांव, काचीगुडा, शादनगर, जडचेरल, महबूबनगर, गड़वाल, कुरनूल सिटी, द्रोणाचेल्लम, गुटी, अनंतपुर एवं धर्मावरम स्टेशनों पर रुकेगी।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story